
OPPO ने पिछले साल नवंबर 2025 में इंडिया का पहला MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर वाला फोन लाते हुए फाइंड एक्स9 सीरीज को पेश किया था। इस सीरीज के तहत OPPO Find X9 और OPPO Find X9 Pro लॉन्च हुए थे। इन दोनों ओपो मोबाइल्स के बाद अब सीरीज का तीसरा और टॉप मॉडल OPPO Find X9 Ultra आ रहा है। यह अल्ट्रा मोबाइल एडवांस फीचर्स और ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स के साथ पावरफुल कैमरा लेकर आएगा जो सीधे Samsung Galaxy S26 Ultra को टक्कर देने की कोशिश करेगा।
ओपो को कहना है कि ब्रांड का अपकमिंग फाइंड एक्स9 अल्ट्रा फोन की कैमरा टेक्नोलॉजी बेहद खास होगी। इस फोन में कंपनी का मोस्ट एडवांस इमेजिंग सिस्टम लगाया जाएगा जो अभी तक भी ओपो मोबाइल्स में नहीं मिला है। Find X9 Ultra में Hasselblad कैमरा लेंस मिलेंगे। बताया जा रहा है कि ओपो फाइंड एक्स9 अल्ट्रा किसी प्रोफेशनल कैमरा फोटोग्राफी जैसा रिजल्ट देगा। उम्मीद कर सकते हैं कि आने वाले महीनों में यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार में उतार दिया जाएगा।
कंपनी की ओर से हालांकि अभी कैमरा हार्डवेयर की ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है लेकिन बीते दिनों सामने आए लीक्स के अनुसार यह स्मार्टफोन 200 मेगापिक्सल कैमरा पर लॉन्च किया जाएगा। यह 1/1.28″ अल्ट्रा-लार्ज सेंसर वाला 200MP periscope telephoto लेंस हो सकता है। वहीं इसके साथ 10X ज़ूम की क्षमता वाला 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस भी दिया जा सकता है।
बताते चलें कि OPPO Find X9 Pro को कंपनी ने 50 मेगापिक्सल Sony LYT828 मेन कैमरा, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस और 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड सेंसर के साथ पेश किया था। यह मोबाइल 13.2x लॉसलेस जूम और 120x सुपर-जूम की क्षमता से लैस है। वहीं फाइंड एक्स9 प्रो में 10cm क्लोज-फोकस शॉट्स भी कैप्चर किए जा सकते हैं। इस फोन में भी ओपो ने Hasselblad लेंस का इस्तेमाल किया था।

ओपो फाइंड एक्स9 अल्ट्रा की अन्य स्पेसिफिकेशन्स पर नजर डालें तो लीक्स के अनुसार यह स्मार्टफोन क्वालकॉम के Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। इससे पहले कोई भी ओपो मोबाइल भारत में इस चिपसेट पर नहीं आया है। पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में 7,000mAh बैटरी दी जा सकती है जिसके साथ 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग मिलने की उम्मीद है। यह अपकमिंग ओपो मोबाइल 6.82 इंच की 2K AMOLED पर पेश किया जा सकता है।
सीरीज में पहले लॉन्च हो चुके मॉडल्स की बात करें तो OPPO Find X9 का प्राइस 74,999 रुपये है। OPPO Find X9 Pro की कीमत 1,09,999 रुपये है जिसमें 16GB + 512GB मेमोरी मिलती है। फाइंड एक्स9 में 6.59-इंच स्क्रीन लगी है और पावर बैकअप के लिए यह 7,025mAh बैटरी और 80W चार्जिंग सपोर्ट करता है। वहीं फाइंड एक्स9 प्रो 6.78-इंच डिस्प्ले सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन में 7500mAh बैटरी और 80W वायर्ड चार्जिंग के साथ 50W वायरलेस चार्जिंग भी दी गई है।













