Samsung Galaxy Z Fold 8 लॉन्च डेट 22 जुलाई लीक! पावरफुल और एडवांस होगा सैमसंग का नया फोल्डेबल फोन

Join Us icon

सैमसंग ने अनाउंस कर दिया है कि वह भारत में अपनी नई गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड8 सीरीज लेकर आ रही है। चर्चा है कि इस सीरीज के तहत Samsung Galaxy Z Fold 8 Wide और Galaxy Z Fold 8 स्मार्टफोन पेश किए जाएंगे। ये दोनों मोबाइल इसी महीने जुलाई में बाजार में एंट्री लेंगे। कंपनी की ओर से हालांकि अभी इस नई फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज की लॉन्च डेट अनाउंस नहीं की गई है लेकिन, ताजा लीक में Galaxy Z Fold8 series की लॉन्च डेट सामने आ गई है।

Galaxy Z Fold 8 series लॉन्च डेट

सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 8 सीरीज की लॉन्च डेट हमें टिपस्टर आइसयूनिवर्स द्वारा प्राप्त हुई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस टिपस्टर ने ट्वीट करते हुए दावा किया है कि इस महीने 22 जुलाई को Samsung एक बड़े लॉन्च ईवेंट का आयोजन करने जा रही है जिसके मंच से नए गैलेक्सी फोल्ड फोन मार्केट में उतारे जाएंगे। यह स्मार्टफोंस का ग्लोबल लॉन्च बताया गया है। यानी 22 जुलाई को Samsung Galaxy Z Fold8 और Galaxy Z Fold8 Wide इंडिया में भी लॉन्च हो सकते हैं।

samsung-galaxy-z-fold-wide-fold-8-flip-8-leak-hindi
leaked Image

Galaxy Z Fold 8 series डिटेल्स

चर्चा है कि कंपनी इस बार गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड8 वाइड स्मार्टफोन भी लेकर आ रही है जो कुछ चौकोर शेप में होगा। लीक्स की मानें तो इसमें Dynamic AMOLED 2X पैनल पर बनी 7.6-इंच की QHD+ मेन स्क्रीन दी जा सकती है जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 4:3 होगा। वहीं मोबाइल में 5.5-इंच की कवर​ डिस्प्ले दी जा सकती है। दोनों स्क्रीन पर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट भी दिया जा सकता है।

यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 3.63गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 4.61गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। गौरतलब है कि स्नेपड्रैगन 8 एलिट जेन 5 क्वालकॉम द्वारा लाया गया अभी तक का सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर है। पावर बैकअप के लिए इसमें 4800mAh बैटरी दी जा सकती है जिसके साथ 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट देखने को मिल सकता है।

लीक्स के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 8 वाइड को 3नैनोमीटर प्रोसेस पर बने क्वालकॉम Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 12GB RAM वाला Samsung फोन बताया जा रहा है जिसे LPDDR5X RAM पर लाया जा सकता है। वहीं मोबाइल को 256GB, 512GB और 1TB मेमोरी वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए Galaxy Z Fold 8 Wide के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसमें एफ/1.9 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन Ultra Wide एंगल लेंस और एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Wide लेंस शामिल हो सकता है। फोन की मेन डिस्प्ले और कवर डिस्प्ले दोनों पर अपर्चर एफ/2.2 वाला 10 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर लगाए जाने की बात सामने आई है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here