Trouve के अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर का टीजर हुआ जारी

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/04/Trouve-Motor-first-Hyper-Maxi-Scooter-H2.jpeg

देश में बहुत जल्द ही एक नए इलेक्ट्रिक स्कूटर की एंट्री होने जा रही है। दरअसल, आईआईटी-दिल्‍ली द्वारा स्‍थापित एक स्‍टार्टअप ट्रूव मोटर (Trouve Motors) ने अपने अपकमिंग हाइपर-मैक्सी इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric Scooter) H2 का ऑफिशियल टीजर जारी कर दिया है। हालांकि, टीज करते हुए कंपनी ने इस बात की जानकारी नहीं दी है कि इस Trouve H2 hyper maxi electric scooter को कब लॉन्च किया जाएगा। लेकिन, इसके लिए प्री-बुकिंग इस साल अगस्त में शुरू होगी, जबकि स्कूटर को बिक्री के लिए अगले साल तक बाजार में पेश किया जाएगा।

Maxi Electric Scooter

Trouve Motors का दावा है कि इस फ्यूचरिस्टिक इलेक्ट्रिक मैक्सी-स्कूटर को पूरी तरह से भारत में कर्नाटक के बैंगलोर में ट्रूव की आरएंडडी फेसिलिटी में डिजाइन किया गया है। इसके अलावा इसमें लिक्विड-कूल्ड मोटर, मोनो-शॉक रियर, अपसाइड-डाउन फोर्क और सिंगल-स्पीड ट्रांसमिशन होगा। साथ ही बैटरी वाली स्कूटी 4G तकनीक से लैस होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार इस स्कूटर को सिर्फ 4.3 सेकंड में 0 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक की रफ्तार पर दौड़ाया जा सकता है। वहीं, हाइपर-मैक्सी एच2 मैक्सी ई-स्कूटर में 14 इंच का व्हील होंगे जो कि शानदार बैलेंस प्रदान करेंगे। इसे भी पढ़ें: Electric Vehicles को चार्ज करते वक्त इन बातों का जरूर रखें ध्यान, साथ ही जानें क्यों लगती है E-Scooter में आग

Image for reference

इसके अलावा Trouve H2 मैक्सी इलेक्ट्रिक स्कूटर के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें एक इलेक्ट्रिक मोटर मौजूद होगा जो कि 4.8 kW से लेकर 7.9 kW तक की क्षमता की पावर जेनरेट करेगा। फिलहाल कंपनी की ओर से इस स्कूटर के बैटरी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन, रिपोर्ट्स के अनुसार इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को एक बार चार्ज करने के बाद 230KM की रेंज मिलेगी। इसे भी पढ़ें: 400km रेंज वाली नई TATA Electric Car होगी 6 अप्रैल को लॉन्च, मिलेंगे ढेर सारे नए फीचर्स

गौरतलब है कि कंपनी अभी 3 अलग-अलग मैक्सी स्कूटरों पर काम कर रही है, जिन्हें अगले साल तक पेश किए जाने की उम्मीद है। वहीं, कंपनी एक इलेक्ट्रिक हाइपर-स्‍पोर्ट्स सुपरबाइक (Electric Bike) पर भी काम कर रही है, जिसे हाल ही में टीज किया गया था। अगर बात करें इस अपकमिंग इलेक्ट्रिक मैक्सी-स्कूटर की तो इसमें ऑल-एलईडी हेडलाइट्स के साथ ही 4G कनेक्टिविटी सिस्टम होगा जो कि राइडर को एक शादनरा इंटरनेट कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।