
Apple के आईफोन अपनी प्रीमियम क्वालिटी और महंगे प्राइस की वेजह से फेमस हैं। इस बार भी iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max की कीमत 1 लाख से ऊपर गई है। दुबई बेस्ड कंपनी Caviar ने अब इस महंगे आईफोंस की वैल्यू और बढ़ा दी है। इन्होंने सोने का आईफोन (Gold iPhone) बनाया है। इन गोल्ड आईफोन 16 प्रो और 16 प्रो मैक्स पर 24k गोल्ड चढ़ाया गया है जिनकी फोटो और कीमत आप आगे देख सकते हैं।
सोने का आईफोन
गोल्ड वाले iPhone 16 Pro का प्राइस
- 128GB = $11,130 डॉलर (तकरीबन ₹9,79,240)
- 256GB = $11,410 डॉलर (तकरीबन ₹9,88,770)
- 512GB = $11,770 डॉलर (तकरीबन ₹10,19,970)
- 1TB = $12,130 डॉलर (तकरीबन ₹10,51,170)
गोल्ड iPhone 16 Pro Max का प्राइस
- 256GB = $11,910 डॉलर (तकरीबन ₹10,32,100)
- 512GB = $12,270 डॉलर (तकरीबन ₹10,63,300)
- 1TB = $12,630 डॉलर (तकरीबन ₹10,94,500)
गोल्ड आईफोन
सोने के आईफोन 16 प्रो और 16 प्रो मैक्स को Caviar कंपनी ने बनाया है। इन मोबाइल्स के साइड फ्रेम पर पर्सनल एन्ग्रेविंग भी करवाई जा सकती है तथा डिजाइन एलिमेंट को भी मॉडीफाई किया जा सकता है। यहां यूजर अपनी कंपनी या ब्रांड का लोगो भी लगवा सकते हैं। फिलहाल इनके बैक पैनल पर Bitcoin का 3D लोगो लगाया है तथा फोन की रियर लुक ब्लॉकचेन पैटर्न वाली है।
प्राप्त जानकारी अनुसार अभी कंपनी गोल्ड वाले आईफोन की सिर्फ 47 यूनिट्स ही बनाएगी। कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि डोनाल्ड ट्रम्प अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बने हैं और इसका संबंध उनसे भी हो सकता है। वहीं Caviar ब्रांड का कहना है कि 24 कैरेट गोल्ड वाले iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max मॉडल्स में और भी कस्टमाइजेशन संभव है।
कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर आप सोने के आईफोन की फोटो व वीडियो देख सकते हैं तथा अन्य डिटेल्स भी पढ़ सकते हैं। इसके लिए यहां क्लिक करें
भारत में आईफोन 16 सीरीज की कीमत
iPhone 16 प्राइस
- 128GB = 79,999 रुपये
- 256GB = 89,999 रुपये
- 512GB = 1,09,900 रुपये
iPhone 16 Plus प्राइस
- 128GB = 89,999 रुपये
- 256GB = 99,999 रुपये
- 512GB = 1,19,900 रुपये
iPhone 16 Pro प्राइस
- 128GB = 1,19,900 रुपये
- 256GB = 1,29,900 रुपये
- 512GB = 1,49,900 रुपये
- 1TB = 1,69,900 रुपये
iPhone 16 Pro Max प्राइस
- 256GB = 1,44,900 रुपये
- 512GB = 1,64,900 रुपये
- 1TB = 1,84,900 रुपये
आईफोन 16 और आईफोन 16 प्लस को ultramarine, teal, pink, white और black कलर में परचेज किया जा सकता है। इनके फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी के लिए (यहां क्लिक करें)। इसी तरह आईफोन 16 प्रो और आईफोन 16 प्रो मैक्स को White Titanium, Natural Titanium, Desert Titanium और Black Titanium कलर में खरीदा जा सकेगा। इन प्रो मॉडल्स की डिटेल्स पढ़ने के लिए (यहां क्लिक करें)










