लॉन्च हुए बाहुबली फोन iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max, प्राइस और फीचर्स यहां जान लें

Join Us icon
Highlights

  • iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max कंपनी के सबसे पावरफुल फोन हैं।
  • इस बार भी आईफोन्स में USB Type-C पोर्ट के साथ आए हैं।
  • iPhone 16 प्रो को कंपनी ने नए A18 Pro चिप के साथ पेश किया है।

इस साल के सबसे प्रतीक्षित स्मार्टफोन सीरीज Apple iPhone 16 को पेश कर दिया गया है। इस सीरीज में कंपनी ने कुल चार मॉडल्स पेश किए हैं, जिनमें Apple iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max शामिल हैं। हालांकि, हम आपको इस आर्टिकल में आज सीरीज के दो बड़े मॉडल्स आईफोन 16 प्रो और आईफोन 16 प्रो मैक्स की जानकारी देंगे। उससे पहले आपको बता दें कि यह हैंडसेट्स Apple 3nm A18 प्रो चिपसेट और Grade 5 टाइटेनियम बिल्ड से बने हैं। आइए आगे आपको कंपनी के दोनों धमाकेदार फ्लैगशिप फोन की कीमत, सेल डेट और फुल स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी देते हैं। यहां क्लिक कर जानें iPhone 16 और iPhone 16 Plus के बारे में सबकुछ।

इस साल के प्रो मॉडल के साथ, Apple ने एक नया ‘कैप्चर’ बटन जोड़ा गया जो DSLR के शटर बटन की तरह काम करता है। iPhone 16 Pro और Pro Max भी बड़े डिस्प्ले लेकिन पतले बेजल के साथ आते हैं। वहीं, प्रो मॉडल के लिए एक नया ‘डेजर्ट टाइटेनियम’ गोल्ड कलर भी आया है।

iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max प्राइस

  • आईफोन 16 प्रो की कीमत (128 जीबी स्टोरेज मॉडल की) 1,19,900 रुपये से शुरू होती है, जबकि आईफोन 16 प्रो मैक्स की कीमत (256 जीबी स्टोरेज मॉडल के लिए) 1,44,900 रुपये से शुरू होती है।
  • आईफोन 16 प्रो और आईफोन 16 प्रो मैक्स शुक्रवार से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होंगे और 20 सितंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।
मैमोरीiPhone 16 Pro प्राइसiPhone 16 Pro Max प्राइस
128GBRs 1,19,900NA
256GBRs 1,29,900Rs 1,44,900
512GBRs 1,49,900Rs 1,64,900
1TBRs 1,69,900Rs 1,84,900

iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max का डिजाइन व कलर ऑप्शन

iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max का डिजाइन पिछले साल के मॉडल जैसा ही है, लेकिन ये लंबे और चौड़े हैं। ऐसा प्रो मॉडल में बड़े डिस्प्ले की वजह से है। iPhone 16 Pro का डिस्प्ले 6.1-इंच से बढ़कर 6.3-इंच हो गया है, जबकि Pro Max का डिस्प्ले 6.7-इंच से बढ़कर 6.9-इंच हो गया है। हालांकि, दोनों फोन के बेजल पतले हैं और इनका वजन भी एक जैसा है।

iPhone 15 Pro सीरीज की तरह, नई पीढ़ी में भी एक्शन बटन है जो बाईं ओर म्यूट स्विच की जगह ली है। वहीं, दाईं ओर एक नया कैप्चर बटन भी है, जो साइड पैनल के साथ मिल जाता है। Apple ने iPhone 16 Pro सीरीज के लिए एक नया गोल्ड ‘डेजर्ट टाइटेनियम’ कलर भी आया है। यह पिछले साल के ब्लू टाइटेनियम की जगह लेता है। iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max को Desert Titanium, White Titanium, Black Titanium, व Natural Titanium कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। 

Apple इंटेलिजेंस

इस बार नए एप्पल की खासियत है कि इनमें Apple इंटेलिजेंस है। यानी आपको iOS 18 में AI फीचर मिलेंगे। दरअसल, आपको सभी फीचर एक जगह हैं जिसे “Apple इंटेलिजेंस” के नाम से जाना जाएगा। इसके अलावा क्यूपर्टिनो की दिग्गज कंपनी का ऑन-डिवाइस और सर्वर-प्रोसेसिंग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर काम करेगा। वहीं, Apple इंटेलिजेंस यूजर्स को संकेतों के आधार पर फास्ट टेक्स्ट लिख पाएगा। इतना ही नहीं इसमें इमेज जनरेशन, स्मार्ट रिप्लाई, नया सिरी और प्रायोरिटी नोटिफिकेशन का ऑप्शन होगा।

iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्सiPhone 16 ProiPhone 16 Pro Max
स्क्रीन साइज6.3-inch OLED सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले6.9-inch LTPO सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले
बैक कैमरा48MP प्राइमरी, 12MP टेलीफोटो लेंस व 48MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा48MP प्राइमरी, 12MP टेलीफोटो लेंस व 48MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा
फ्रंट कैमरा12MP कैमरा12MP कैमरा
प्रोसेसरएप्पल A18 Proएप्पल A18 Pro
ओएसApple Intelligence के साथ iOS 18Apple Intelligence के साथ iOS 18

 

  1. डिस्प्ले: iPhone 16 Pro में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.3 इंच का OLED सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले है। वहीं, बड़े iPhone 16 Pro Max मॉडल में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.9 इंच का LTPO सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है। 
  2. प्रोसेसर: दोनों प्रो मॉडल में नए A18 प्रो बायोनिक चिपसेट दिया गया है। यह एप्पल आईफोन 16 और 16 प्लास में दी गई A18 से ज्यादा फास्ट है। इसमें दूसरी पीढ़ी का 3nm डिजाइन इस्तेमाल किया गया है और इसमें 16-कोर न्यूरल इंजन है जो A17 Pro से फास्ट और कुशल है। वहीं, यह A17 Pro की तुलना में 20 प्रतिशत कम बिजली का उपयोग करेगा इसके अलावा 6 कोर वाले इस नए चिपसेट का सीपीयू स्ट्रक्चर 2x 3.89 GHz 4x 2.2 GHz है।
  3. कैमरा: iPhone 16 Pro सीरीज में F/1.78 अपर्चर के साथ 48MP प्राइमरी फ्यूजन कैमरा, 12MP 5x टेलीफोटो कैमरा और 48MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा के साथ ट्रिपल-कैमरा सेटअप है। सेल्फी के लिए, आपको दोनों प्रो मॉडल पर 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। डिवाइस में 120p में 4K शूट कर सकते हैं, जिससे हाई रिजोल्यूशन वाली स्लो स्पीड की फुटेज प्राप्त करना संभव हो सकेगा।आपको प्रो सीरीज पर नया कैमरा कंट्रोल भी मिलेगा।
  4. बैटरी लाइफ:  कंपनी के अनुसार iPhone 16 प्रो सीरीज में अब तक की सबसे अच्छी बैटरी लाइफ दिए जाने का वादा किया गया है। दोनों फोंस को एप्पल ने यूएसबी टाइप-सी पोर्ट से लैस कर बाजार में उतारा है। दोनों में ही MagSafe और Qi wireless charging टेक्नोलॉजी से लैस हैं। डिवाइस 30W या उससे अधिक के एडॉप्टर के साथ 25W तक की मैगसेफ वायरलेस चार्जिंग मिलेगी। इसके अलावा इनमें 33 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक समय मिलेगा। आपको बता दें कि कंपनी आईफोन्स की बैटरी के बारे में जानकारी नहीं देती है।
  5. सॉफ्टवेयर: प्रो सीरीज के फोन्स Apple Intelligence बेस्ड iOS 18 पर कार्य करते हैं। iOS 18 के अहम फीचर्स की बात करें तो इसमें, Homescreen personalisation, Revamped Control Centre, Additions to Messages app, Call recording, Passwords app और Game Mode है। वहीं, कंपनी के अनुसार इस साल के आखिर में Apple Intelligence का फ्री अपग्रेड मिलेगा।
  6. अन्य विशेषताएं: IP68 रेटिंग, USB टाइप-सी पोर्ट, मैगसेफ चार्जिंग और NFC सपोर्ट है।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here