
इनफिनिक्स हॉट 70 सीरीज को लेकर लंबे समय से लीक्स सामने आ रहे हैं। पिछले महीने Infinix Hot 70 4G स्मार्टफोन बांग्लादेश में लॉन्च हुआ था और अब इस सीरीज के अन्य मॉडल भी आने वाले हैं। कंपनी की ओर से अनाउंस कर दिया गया है कि वह आने वाली 25 मई को Infinix Hot 70 series लॉन्च करेगी। इस सीरीज को ग्लोबल मार्केट में उतारा जाएगा जिसमें Infinix Hot 70 और Hot 70 Pro 5G लाए जा सकते हैं।
Infinix Hot 70 series लॉन्च की ऑफिशियल अनाउंसमेंट हो गई है। कंपनी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करते हुए बताया है कि वह आने वाली 25 मई को हॉट 70 सीरीज ग्लोबल मार्केट में उतारेगी। ब्रांड की ओर से अभी सीरीज में शामिल होने वाले स्मार्टफोंस के नाम से पर्दा तो नहीं उठाया गया है लेकिन माना जा रहा है कि 25 मई को इनफिनिक्स हॉट 70 और हॉट 70 प्रो को लॉन्च किया जाएगा। ये मोबाइल पहले ग्लोबल मंच पर पेश होंगे और बाद में इंडिया में लॉन्च किए जाएंगे।
One Phone. Two Colors.
Reject the ordinary. #HOTLikeYOU
Does yours change color? #HOT70Series | ComingSoon | May 25 pic.twitter.com/FdClAU30jL
— Infinix Mobile (@Infinix_Mobile) May 19, 2026
कंपनी द्वारा शेयर किए गए टीज़र से खुलासा हुआ है कि इनफिनिक्स का नया फोन कलर चेंजिंग बैक पैनल पर लाया जाएगा। धूप या गर्मी में इस फोन के रियर पैनल पर रंग बदल जाएगा। Infinix Hot 70 में वर्टिकल पिल शेप वाला रियर कैमरा दिया जाएगा जिसके चारों ओर RGB halo lighting सिस्टम लगा होगा। नोटिफिकेशन्स के हिसाब से ये लाइट्स अपना रंग बदलेगी। टीज़र में फोन के green और orange कलर मॉडल की जानकारी मिली है।
Infinix Hot 70 series के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इनफिनिक्स हॉट 70 4जी स्मार्टफोन MediaTek Helio G100 Ultimate प्रोसेसर के साथ बांग्लादेश में पेश किया जा चुका है। यह मोबाइल एंड्रॉयड 16 आधारित XOS 16 पर काम करता है और ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali-G57 MC2 जीपीयू दिया गया है। स्मार्टफोन में LPDDR4X RAM दी गई है।

Infinix Hot 70 4G स्मार्टफोन में 6.78-इंच की एचडी+ एलसीडी स्क्रीन दी गई है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 240हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट और 700निट्स हाई ब्राइटनेस का सपोर्ट करती है। पावर बैकअप के लिए इसमें 6000एमएएच बैटरी लगाई गई है जो मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए 45वॉट फास्ट चार्जिंग मौजूद है। यह इनफिनिक्स फोन 10वॉट रिवर्स चार्जिंग तकनीक भी सपोर्ट करता है।
फोटोग्राफी के लिए इनफिनिक्स हॉट 70 4जी फोन में 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा दिया गया है जिसके साथ 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi, Bluetooth 5.4 और NFC जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वहीं यह इनफिनिक्स का फोन Infrared Blaster, OTG, FM radio और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स भी सपोर्ट करता है।









