iQOO 15 इंडिया लॉन्च डेट आई सामने! पावरफुल फ्लैगशिप फोन इस दिन आएगा भारत

Join Us icon

अपडेट : कंपनी ने ऑफिशियल अनाउंस कर दिया है कि आइकू 15 26 नवंबर को इंडिया में लॉन्च होगा।

iQOO 15 चीन में लॉन्च हो चुका है और अब इंडियन मोबाइल यूजर इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछले सप्ताह ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर इस स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट लाइव कर दी गई थी। वहीं आज आइकू इंडिया सीईओ निपुण मार्या ने आइकू 15 इंडिया लॉन्च डेट की जानकारी भी दे दी है। कंपनी अधिकारी ने एक ट्वीट के जरिये बताया है कि iQOO 15 27 नवंबर को भारत में लॉन्च हो सकता है। फोन से जुड़ी विस्तृत डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

निपुण मार्या ने दरअसल अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर एक 7 सेकेंड की वीडियो शेयर की है जिसमें नंबर स्क्रॉल हो रहे हैं। यह एक पहेली जैसी ​ट्वीट है जिसमें तारीख का अनुमान लगाने के लिए कहा गया है। इस वीडियो में बदलते हुए नंबर “27.11” पर जाकर रूक रहे हैं। यानी iQOO 15 इंडिया लॉन्च डेट 27 नवंबर रखी जा सकती है। आने वाले कुछ ही दिनों में कंपनी फोन लॉन्च ईवेंट के इनवाइट भी भेजना शुरू कर देगी। बताते चलें कि ट्वीट में कंपनी ने #BeTheGOAT हैशटैग का इस्तेमाल भी किया है।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो आइकू 15 क्वालकॉम के Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर पर काम करता है। यह 3नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना 8-कोर सीपीयू है जो 3.63GHz से लेकर 4.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यह आइकू फोन एंड्रॉयड 16 पर लाया जाएगा जो Origin OS 6 के साथ मिलकर काम करेगा।

iQOO 15 बड़ी बैटरी वाला मोबाइल फोन है। पावर बैकअप के लिए इसमें 7,000mAh बैटरी दी गई है। जिसके साथ 100W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट मिलता है। इस मोबाइल को Global Direct Drive Power Supply 2.0 टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है जो चार्जिंग के दौरान फोन को हीट होने से बचाती है और बैटरी हेल्थ मेंटेन रखने में भी मदद करती है।

फोटोग्राफी के लिए आइकू 15 5जी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल Sony IMX921 OIS सेंसर दिया गया है जो 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 50 मेगापिक्सल 3x Sony IMX882 पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए आइकू 15 में 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

iQOO 15 5G फोन में 6.85-इंच की 2K Samsung Everest पंच-होल डिस्प्ले दी गई है। कंपनी ने इसे M14 ल्यूमिनसेंट मैटीरियल पर बनी दुनिया की पहली फोन स्क्रीन बताया है। इसमें Samsung 2K LEAD OLED तकनीक का इस्तेमाल किया गया है जिसके साथ 144Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट और 6000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

iqoo-15-india-launch-november-confirmed

आइकू 15 फ्लैगशिप सेगमेंट में एंट्री लेगा जिसकी कीमत 70 हजार रुपये के करीब रखी जा सकती है। नवंबर में iQOO 15 के अलावा OnePlus 15 और realme GT 8 Pro स्मार्टफोन भी भारत में लॉन्च होंगे। इस सभी में Snapdragon 8 Elite Gen 5 मिलेगा। ऐसे में हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स से लैस इन तीनों मोबाइल की टक्कर होना तय है। वहीं नवंबर और दिसंबर के बीच Vivo X300 और X300 Pro भी भारतीय बाजार में दस्तक दे सकते हैं।

iQOO 15 Price
Rs. 72,999
Go To Store
See All Prices
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here