
भारत की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Vodafone Idea (Vi) ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए एक नया और बजट-फ्रेंडली प्लान लॉन्च किया है। कंपनी ने इस प्लान को बिना किसी बड़ी घोषणा के चुपचाप अपने पोर्टफोलियो में शामिल कर लिया है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह प्लान उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है जो रोजमर्रा के लिए सस्ता रिचार्ज पैक चाहते हैं। वहीं, खास बात है कि ₹340 कीमत वाला यह प्लान अब देशभर के सभी टेलीकॉम सर्किल्स में उपलब्ध है। साथ ही Vi का यह नया प्लान उन ग्राहकों के लिए उपयोगी हो सकता है जिन्हें सीमित डाटा की जरूरत होती है, लेकिन कॉलिंग और SMS की सुविधा भी भरपूर चाहिए होती है। आइए विस्तार से जानते हैं इस प्लान में क्या-क्या बेनिफिट्स मिलते हैं और किन यूज़र्स के लिए यह सबसे ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।
₹340 वाले Vi प्लान की मुख्य विशेषताएं
- वैलिडिटी: 28 दिन
- डेली डाटा: 1GB प्रतिदिन + 1GB अतिरिक्त (extra) डेटा
- SMS: हर दिन 100 मैसेज
- वॉयस कॉलिंग: अनलिमिटेड लोकल और STD कॉल
- 5G लाभ: मुंबई सर्किल में ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डाटा एक्सेस
जैसा कि हमने आपको बताया कि इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है, और इसमें यूजर्स को डेली 1GB डेटा, हर दिन 100 SMS, और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। साथ ही, कंपनी 1GB अतिरिक्त डाटा भी दे रही है। वहीं, अभी के लिए सिर्फ मुंबई सर्किल के यूजर्स को इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डाटा मिलेगा।
अगर प्रतिदिन के खर्च की बात करें, तो यह प्लान करीब ₹12 प्रतिदिन पड़ता है, जो कुछ ग्राहकों को थोड़ा महंगा लग सकता है। हालांकि, जिन यूजर्स को सीमित डाटा और लगातार कॉलिंग की जरूरत है, उनके लिए यह प्लान एक संतुलित विकल्प हो सकता है।
वीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्टिंग के मुताबिक ₹340 वाले इस प्रीपेड प्लान में कोई अतिरिक्त बेनिफिट्स का उल्लेख नहीं किया गया है। लेकिन, टेलीकॉम सेक्टर से जुड़ी वेबसाइट TelecomTalk की रिपोर्ट के अनुसार, इस प्लान के साथ कुछ छुपे हुए या “non-highlighted” बेनिफिट्स भी दिए जा सकते हैं। इन अतिरिक्त सुविधाओं में शामिल हैं:
- रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा: इस दौरान यूज़र्स बिना किसी डेटा कटौती के इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो खासतौर पर नाइट ब्राउजिंग या डाउनलोडिंग के लिए फायदेमंद है।
- वीकेंड डाटा रोलओवर: अगर आपने हफ्ते के दिनों में जो डाटा यूज़ नहीं किया है, वह वीकेंड पर ट्रांसफर हो जाता है, जिससे आपका डाटा बेकार नहीं जाता।
- डाटा डिलाइट बेनिफिट: यह एक लॉयल्टी-बेस्ड फीचर है, जिसमें यूजर्स को समय-समय पर फ्री डाटा रिवॉर्ड्स दिए जाते हैं, खासतौर पर MyVi App के जरिए एक्टिव रहने पर।
इन संभावित बेनिफिट्स को देखते हुए यह प्लान उन यूज़र्स के लिए एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है, जो कम कीमत में बेसिक जरूरतों के साथ-साथ कुछ अतिरिक्त सुविधाएं भी चाहते हैं। हालांकि, यह सुझाव दिया जाता है कि यूज़र रिचार्ज से पहले MyVi ऐप या वेबसाइट पर इन बेनिफिट्स की पुष्टि जरूर कर लें।













