BSNL के 28 दिन चलने वाले सस्ते प्लान, Jio-Airtel यूजर्स को प्राइस बेनिफिट्स देखकर होगी जलन!

Join Us icon

यह बात तो सभी जानते हैं कि Jio, Airtel और Vi ने अपने रिचार्ज प्लान्स को महंगा कर दिया है। इन तीनों ही प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने अपने प्रीपेड प्लान्स में की कीमत 600 रुपये तक बढ़ाई है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि एक टेलीकॉम ऑपरेटर अभी भी ऐसा है जिसके प्लान्स की कीमतों में कोई इजाफा नहीं हुआ है। जी हां, हम बात कर रहे हैं BSNL की जो अभ भी पुरानी कीमतों पर ही अपने रिचार्ज प्लान्स ऑफर कर रही है। इसी को देखते हुए हम आज बीएसएनएल के 28 दिन वैधता वाले रिचार्ज प्लान्स की जानकारी देने वाले हैं।

BSNL के 28 दिन चलने वाले प्लान्स

प्लान की कीमतबेनिफिट्सवैलिडिटी
139 रुपये1.5GB/दिन, असीमित वॉयस कॉल28 दिन
184 रुपयेप्रतिदिन 1GB डाटा, असीमित कॉल28 दिन
185 रुपयेप्रतिदिन 1GB डाटा, असीमित कॉल28 दिन
186 रुपयेप्रतिदिन 1GB डाटा, असीमित कॉल28 दिन
187 रुपयेप्रतिदिन 2GB डाटा, असीमित कॉल28 दिन

 

बीएसएनएल का 139 रुपये वाला प्लान

बीएसएनएल का प्रीपेड प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। पैक में अनलिमिटेड वॉयस कॉल और लोकल, एसटीडी और नेशनल रोमिंग की सुविधा मिलती है। यह प्लान प्रतिदिन 1.5GB डाटा और 100 एसएमएस/दिन भी प्रदान करता है।

बीएसएनएल का 184 रुपये वाला प्लान

बीएसएनएल का 184 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 28 दिनों की वैधता प्रदान करता है। यह प्रतिदिन 1GB डाटा के साथ 100 एसएमएस लाभ के साथ आता है। बीएसएनएल प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल भी मिलती है। इसके अलावा, आपको Lystn पॉडकास्ट सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिलेगा।

बीएसएनएल का 185 रुपये वाला प्लान

185 रुपये वाला यह बीएसएनएल प्रीपेड प्लान 28 दिनों की वैधता प्रदान करता है। प्रीपेड प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा देता है। वैधता की पूरी अवधि के लिए 100 एसएमएस प्रदान करता है। प्रीपेड प्लान प्रतिदिन 1GB डाटा के साथ भी आता है। इसके अलावा, आपको एम/एस ऑनमोबाइल ग्लोबल लिमिटेड और बीएसएनएल ट्यून्स द्वारा प्रोग्रेसिव वेब एपीपी (पीडब्ल्यूए) पर चैलेंजेस एरिना मोबाइल गेमिंग सर्विस की बंडलिंग भी मिलती है।

बीएसएनएल का 186 रुपये वाला प्लान

बीएसएनएल का 186 रुपये का प्रीपेड प्लान कई दिलचस्प बेनिफिट्स और सर्विस के साथ आता है। इस प्रीपेड प्लान में 28 दिनों की वैधता मिलती है। साथ ही, यह लोकल, एसटीडी और नेशनल रोमिंग के लिए असीमित वॉयस कॉल के साथ आता है। प्रीपेड प्लान प्रति दिन 1GB डाटा के साथ 100 एसएमएस लाभ के साथ आता है। यह पैक मुफ्त बीएसएनएल ट्यून्स के साथ हार्डी गेम्स की सुविधा प्रदान करता है।

बीएसएनएल का 187 रुपये वाला प्लान

इस बीएसएनएल पैक में प्रतिदिन 2GB डाटा और 28 दिनों की वैधता मिलती है। प्रीपेड प्लान मुफ्त पीआरबीटी के साथ प्रति दिन 100 एसएमएस भी प्रदान करता है। यह मुंबई और दिल्ली में एमटीएनएल नेटवर्क सहित होम एलएसए और नेशनल रोमिंग में किसी भी नेट पर अनलिमिटेड वॉयस (लोकल/एसटीडी) के साथ आता है।

Note: यह प्लान वैसे तो पूरे देश के लिए उपलब्ध हैं। लेकिन, रिचार्ज कराने से पहले आप कस्टमर केयर पर कन्फर्म कर लें कि रिचार्ज आपके सर्किल में वैध होगा या नहीं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here