200MP कैमरा वाला Xiaomi 17 Ultra, 28 फरवरी को होगा इंडिया में लॉन्च! सीधे iPhone को देगा टक्कर

Join Us icon

शाओमी की चाल भले ही ‘स्लो’ हो गई हो लेकिन, इस कंपनी के फैन और यूजर्स अभी भी भारी तादाद में हैं। अपने इन्हीं फैंस को तोहफा देते हुए कंपनी इंडिया नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज लेकर आ रही है। ब्रांड की ओर से अनाउंस कर दिया गया है कि वह इसी सप्ताह 28 फरवरी को नई Xiaomi 17 series भारत में पेश करेगी। इस दिन इंडिया में शाओमी 17 और शाओमी 17 अल्ट्रा लॉन्च हो सकते हैं।

शाओमी 17 सीरीज इंडिया लॉन्च कंफर्म हो गया है। कंपनी की ओर से अनाउंस कर दिया गया है ​कि वह आने वाली 28 फरवरी को नए शाओमी फोन भारतीय बाजार में उतारेगी। फिलहाल नए स्मार्टफोंस का नाम तो नहीं बताया गया है लेकिन हमारा मानना है कि 28 फरवरी को Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra इंडिया में लॉन्च होंगे। यह बड़ा लॉन्च ईवेंट 28 फरवरी की शाम 6 बजकर 30 मिनट पर भारत में टेलीकास्ट किया जाएगा जिसके कंपनी वेबसाइट व सभी शाओमी इंडिया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव देखा जा सकेगा।

कंपनी की ओर से अपकमिंग शाओमी 17 सीरीज की माइक्रोसाइट लाइव कर दी गई है। इस वेबपेज पर फोन की फोटो टीज़ की गई है जिसमें सर्कुलर शेप कैमरा सेटअप लगा है जो 17 अल्ट्रा जैसा है। वहीं साथ ही ब्रांड की ओर घोषणा कर दी गई है कि अपकमिंग फोन Leica लेंस वाला है। यानी एक तरह से Xiaomi 17 Ultra इंडिया में लॉन्च कंफर्म ही माना जाएगा। वहीं अल्ट्रा मॉडल के साथ कंपनी सीरीज का बेस मॉडल Xiaomi 17 भी भारतीय बाजार में उतार सकती है।

बताते चलें कि पिछले साल सितंबर 2025 में इंडिया में Snapdragon Summit आयोजित हुआ था। उस वक्त Xiaomi India CMO अनुज शर्मा ने शाओमी 17 5जी फोन शोकेस करते हुए इसके इंडिया लॉन्च की जानकारी दी थी। हालांकि इस बात को तकरीबन 6 महीने बीत चुके हैं। लेकिन शाओमी फैंस का यह इंतजार अब जाकर खत्म होगा। अभी सिर्फ इस बात की पुष्टि होनी बाकी है कि 28 फरवरी को शाओमी 17 और 17 अल्ट्रा के साथ ही कंपनी और कौन-से मॉडल लेकर आएगी।

Xiaomi 17

Xiaomi 17 Ultra Leica लेंस के साथ आएगी जो इसकी बड़ी यूएसपी बनेगी। गौरतलब है कि चाइना में यह फोन एफ/1.67 अपर्चर वाले 50 मेगापिक्सल Light Fusion 1050L मेन सेंसर पर लाया गया था जो 115° एफओवी वाले 50 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस और 200 मेगापिक्सल 3.2-4.3x periscope telephoto लेंस के साथ मिलकर काम करता है। इस फोन कैमरा से 8K video रिकॉर्ड की जा सकती है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Xiaomi 17 Ultra में 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगा है।

उम्मीद कर सकते हैं इंडिया में भी हमें यही कैमरा स्पेक्स देखने को मिलेगी और Xiaomi 17 Ultra 200MP कैमरा वाला फोन बनकर आएगा। अन्य स्पेसिफिकेशन्स पर नज़र डालें तो यह मोबाइल Snapdragon 8 Elite Gen 5 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। भारतीय बाजार में इसे एंड्रॉयड 16 आधारित Xiaomi HyperOS 3.0 पर पेश किया जा सकता है।

Xiaomi 17 Ultra

शाओमी 17 अल्ट्रा में 2608 x 1200 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.9-इंच की 2K M10 OLED डिस्प्ले लगी है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 1920Hz PWM डिमिंग और 3500nits पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसमें Dolby Vision, DC Dimming, इन-डिस्प्ले 3D ultrasonic फिंगरप्रिंट सेंसर और Xiaomi Shield Glass 3.0 जैसे फीचर्स मौजूद हैं। चीन में ये फोन 6,800mAh बैटरी, 90W वायर्ड और 50W wireless चार्जिंग सपोर्ट करता है।

Xiaomi 17 Ultra की कीमत 1 लाख रुपये से अधिक रखी जा सकती है। भारतीय बाजार में यह शाओमी स्मार्टफोन iPhone 17 Plus, और Vivo X300 Pro और OPPO Find X9 Pro सहित आने वाले समय में लॉन्च होने वाले मोबाइल फोन Samsung Galaxy S26 Plus को टक्कर देने की कोशिश करेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here