8000mAh बैटरी वाला सस्ता मोबाइल OPPO K14 Plus, 29 सितंबर को होगा भारत में लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/09/oppo-k14-plus.jpg

ओपो ने पिछले सप्ताह ही इंडिया में अपनी ‘के14 सीरीज’ का विस्तार करते हुए सस्ता स्मार्टफोन OPPO K14 Lite लॉन्च किया है। इस 16,999 रुपये वाले फोन के बाद अब कंपनी सीरीज में एक और नया मोबाइल जोड़ने जा रही है। ब्रांड की ओर से अनाउंस कर दिया गया है कि वह अगले सप्ताह 29 सितंबर को OPPO K14 Plus इंडिया में लॉन्च करेगी। यह अपकमिंग मोबाइल 8000mAh Battery के साथ भारतीय बाजार में दस्तक देगा।

OPPO K14 Plus इंडिया लॉन्च डेट

ओपो के14 प्लस 29 सितंबर को इंडिया में लॉन्च होगा। यह लो बजट स्मार्टफोन बनकर आएगा जिसकी कीमत, सेल डेट और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी 29 सितंबर की दोपहर 12 बजे अनाउंस की जाएगी। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर इस फोन की माइक्रोसाइट लाइव कर दी गई है जिससे साफ हो गया है कि OPPO K14 Plus की सेल फ्लिपकार्ट पर ही होगी। यह नया ओपो मोबाइल बाजार में Orange और White कलर शेड में बिकेगा।

OPPO K14 Plus डिटेल्स

कंपनी की ओर से बता दिया गया है कि ओपो के14 प्लस 8000mAh Battery के साथ इंडिया में लॉन्च होगा। इसे 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ लाया जाएगा। फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ ही इस अपकमिंग ओपो मोबाइल में रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी देखने मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल AI Camera सेटअप लगाया गया है। OPPO K14 Plus के अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स अभी सामने नहीं आए हैं, इनकी जानकारी मिलने ही पाठकों को सूचित कर दिया जाएगा।

OPPO K14 Lite प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

ओपो के लेटेस्ट स्मार्टफोन के14 लाइट की बात करें तो यह यह 4GB RAM + 64GB Storage सपोर्ट करता है जिसका प्राइस 16,999 रुपये है। RAM Expansion टेक्नोलॉजी के साथ इस मोबाइल को 8GB RAM की ताकत दी जा सकती है। यह मोबाइल एंड्रॉयड 16 आधारित ColorOS पर काम करता है और प्रोसेसिंग के लिए इसमें Unisoc T7250 चिपसेट दिया गया है। इस स्मार्टफोन में LPDDR4X RAM और UFS 2.2 storage दी गई है।

OPPO K14 Lite

OPPO K14 Lite 7000mAh बैटरी वाला फोन जो कंपनी के दावेनुसार एक बार फुल चार्ज करने के बाद लगातार 3 दिन तक काम कर सकता है। इसे भी 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ पेश किया गया है। वहीं यूजर्स को इसमें फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी मिलती है। बताते चलें कि यह ओपो का फोन IP64 रेटिंग सपोर्ट करता है जो डिवाइस को पानी से बचाने में मदद करता है।

ओपो के14 लाइट 4जी स्मार्टफोन में 1570 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.75-इंच की एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले दी गई है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 900nits हाई ब्राइटनेस मिलती है। फोन में मौजूद Splash Touch फीचर के चलते गीले हाथों से भी मोबाइल चलाया जा सकता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।