
सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL काफी समय से निजी कंपनियों Jio, Airtel, Vodafone Idea को तगड़ी टक्कर दे रही है। वहीं, BSNL के पास ऐसे कई प्लान मौजूद हैं जो कि काफी मामलों में प्राइवेट कंपनियों के रिचार्ज से बेहतर हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए आज हम आपको BSNL के ऐसे प्लान की जानकारी देने वाला हैं जो कि कंपनी का सबसे सस्ता वार्षिक वैधता प्लान (BSNL 1 year Validity Plan 2022) है। इस रिचार्ज को कराने के बाद हर महीने रिचार्ज का झंझट नहीं लेना पड़़ेगा। वहीं, इस प्लान्स में यूजर्स को अनलिमिटेड डाटा, कॉलिंग, SMS समेत कई बेनिफिट्स मिलते हैं। आइए आगे आपको इस प्लान के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।
डेली का खर्च आएगा 4 रुपये 1 पैसे
BSNL के 1499 रुपये वाले प्लान में 365 दिन की वैलिडिटी मिलती है जो कि कंपनी का सबसे सस्ता वार्षिक प्लान है। इस प्लान का खर्च 4 रुपये 1 पैसे का पड़ेगा। वहीं, इस प्लान में डेली 100 एसएमएस भी खर्च करने को मिलेंगे। इतना ही नहींं 365 दिन की वैधता के दौरान ग्राहकों ग्राहकों को कुल 24 जीबी इंटरनेट डाटा दिया जाता है। हालांकि, अगर आपका यूज डाटा का ज्यादा है तो आपको शायद यह प्लान पसंद नहीं आएगा।
वहीं, इस रिचार्ज में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इस प्लान को ऐक्टिवेट करने के लिए ग्राहक BSNL वेबसाइट पर जा सकते हैं या फिर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 123 नंबर पर PLAN BSNL1499 एसएमएस कर सकते हैं।
जल्द लॉन्च होगा BSNL 4G और BSNL 5G
हाल ही में C-Dot यानी सेंटरफॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स के जरिये जानकारी सामने आई थी कि प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट (PoC) पर काम किया जा रहा है और BSNL 5G नेटवर्क पर भी काम चल रहा है। कंपनी एक ओर जहां पूरे देश में अपनी 4जी सर्विस चालू करने के बेहद करीब है।
लेटेस्ट वीडियो
वहीं साथ ही बीएसएनएल 5जी नेटवर्क को नॉन स्टैंडअलोन (NSA) मोड में 15 अगस्त को लॉन्च किया जा सकता है। इससे यूजर्स को बिना एंड-टू-एंड 5G नेटवर्क के 5जी सर्विस दी जाएगी। हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है।












