Vivo ने दिया झटका! पूरे 4000 रुपये बढ़ा दिया इस 5G फोन का प्राइस

Join Us icon

स्मार्टफोन महंगे हो रहे हैं! सभी मोबाइल कंपनियां एक-एक करके अपने डिवाइसेज के प्राइस बढ़ा रही है। इसी कड़ी में अब वीवो ने अपने फैंस को झटका दे डाला है। ब्रांड की ओर से Vivo Y400 5G की कीमत में बढ़ोतरी कर दी गई है। यह 5जी फोन 21,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था लेकिन अब वीवो वाई400 का स्टार्टिंग प्राइस बढ़कर 25,999 रुपये हो गया है। देखा जाए तो यह वीवो 5जी फोन 4 हजार रुपये महंगा हो गया है।

Vivo Y400 5G इंडिया में दो मेमोरी वेरिएंट्स में आया था। इसके 8GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट को 21,999 रुपये में लॉन्च किया गया था जिसकी कीमत 25,999 रुपये हो गई है। वहीं मोबाइल का 8GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट 23,999 रुपये में लॉन्च हुआ था जिसका रेट बढ़कर 27,999 रुपये हो गया है। दोनों ही वेरिएंट्स पर 4,000 रुपये का प्राइस हाइक हुआ है। लेकिन बताते चलें कि खबर लिखे जाते वक्त 128जीबी मेमोरी वाला अमेजन पर 22,999 रुपये में बिक रहा है।

वीवो वाई400 5जी फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह एंड्रॉयड 15 आधारित Funtouch OS 15 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 4नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.2GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 478134 एनटूटू स्कोर अचीव कर चुका है।

Vivo Y400 5G फोन में 2400 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन दी गई है। यह E4 AMOLED पैनल पर बनी डिस्प्ले है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 1200nits ब्राइटनेस प्राप्त होती है। यह फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है और स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास की लेयर लगाई गई है।

फोटोग्राफी के लिए यह वीवो 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल IMX852 OIS सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल Bokeh लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Vivo Y400 5G फोन में 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है जो एफ/2.45 अपर्चर पर काम करता है।

पावर बैकअप के लिए वीवो वाई400 5जी स्मार्टफोन 6,000mAh battery सपोर्ट करता है। कंपनी इसे 4 साल की बैटरी हेल्थ के साथ लेकर आई है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन को 90वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। वीवो वाई400 5जी फोन Smart Charging Engine 2.0 और Bypass Charging तकनीक सपोर्ट करता है जो इसे हैवी प्रोसेसिंग या चार्जिंग के दौरान गर्म होने से रोकता है।

Vivo Y400 वॉटरप्रूफ फोन है जिसे IP68 + IP69 रेटिंग के साथ लाया गया है। इस फोन से पानी के अंदर भी फोटो खींची जा सकती है। वीवो ने इसे 3-लेयर वाटरप्रूफ फ्रेम पर बना है जो कंपनी के दावेनुसार Vivo Y400 को 6 मीटर गहरे पानी में 30 मिनट तक सुरक्षित रख सकती है। यूजर्स को इसमें कई AI फीचर्स मिलेंगे। यह मोबाइल एक्सटेंडेड रैम टेक्नोलॉजी से लैस है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here