
Vivo ने इस महीने की शुरूआत में ही इंडिया में Vivo Y35 स्मार्टफोन लॉन्च किया था जो 8GB RAM, Qualcomm Snapdragon 680, 50MP Camara तथा 44W flash charging 5,000mAh Battery जैसी पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स के साथ आया था। Vivo Y35 India Price 18,499 रुपये है। वहीं अब ‘वाई’ सीरीज़ के तहत वीवो ने इंटरनेशनल मार्केट में एक और नया मोबाइल फोन Vivo Y22 भी लॉन्च कर दिया है।
Vivo Y22 Price
वीवो वाई22 फिलहाल इंडोनेशिया में लॉन्च हुआ है जहां यह दो वेरिएंट्स में आया है। फोन के बेस वेरिएंट में 4 GB RAM + 64 GB storage दी गई है जिसका प्राइस IDR 2,399,000 यानी भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 12,800 रुपये है। बड़ा Vivo Y22 वेरिएंट 6 GB RAM + 128 GB storage सपोर्ट करता है लेकिन इसकी कीमत अभी सामने नहीं आई है। वीवो वाई22 Starlit Blue, Summer Cyan और Metaverse Green कलर में लॉन्च हुआ है।
Vivo Y22 Specifications
वीवो वाई22 के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन 6.55 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। Vivo Y22 का डायमेंशन 164.3 x 76.1 x 8.38एमएम और वज़न 180ग्राम है।
Vivo Y22 एंडरॉयड 11 पर लॉन्च हुआ है जो फनटचओएस 12 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हीलियो जी85 चिपसेट दिया गया है। यह वीवो मोबाइल एक्सटेंडेड रैम टेक्नोलॉजी के साथ आता है जिसमें रैम मैमोरी को 2 जीबी एक्स्ट्रा बढ़ाया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए यह स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस के साथ मिलकर काम करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Vivo Y22 मोबाइल 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
Vivo Y22 डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन लगाया गया है वहीं साथ ही इसमें फेस अनलॉक फीचर भी मौजूद है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए वीवो वाई22 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। Vivo Y22 IPX4/X5 rated फोन है।















