50MP कैमरा और Super AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ Samsung Galaxy A27 5G, देखें फुल डिटेल्स

हाल में ही Samsung ने Galaxy A27 5G को चेक रिपब्लिक में लॉन्च किया था। वहीं आज कंपनी ने भारत सहित ग्लोबल मार्केट में इसके लॉन्च से भी पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने फोन के स्पेसिफिकेशंस और सेल डेट की जानकारी दे दी है। हालांकि फिलहाल फोन की भारतीय कीमत के बारे में जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन इसके सभी स्पेसिफिकेशंस का खुलासा कर दिया गया है। Samsung Galaxy A27 5G में 50MP OIS कैमरे के साथ 6.7-इंच की Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।
Samsung Galaxy A27 5G स्पेसिफिकेशंस
Samsung Galaxy A27 5G में 6.7 इंच का FHD+ Super AMOLED Infinity-O डिस्प्ले है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। कंपनी ने पंच-होल डिजाइन के साथ पतले बेजल्स दिए हैं, जिससे यूजर्स को ज्यादा स्क्रीन स्पेस मिलता है। यही नहीं फोन की मोटाई सिर्फ 7.8mm है और इसका वजन 200 ग्राम रखा गया है।
परफॉरमेंस के लिए Samsung Galaxy A27 5G में 4nm आधारित Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी के अनुसार नया चिपसेट बेहतर GPU परफॉरमेंस और फास्ट डेटा प्रोसेसिंग प्रदान करता है, जिससे गेमिंग, स्ट्रीमिंग और मल्टीटास्किंग का अनुभव शानदार मिल सकता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में स्मार्टफोन Android 16 आधारित One UI 8.5 पर रन करता है।
Samsung ने Galaxy A27 5G में 6GB+128GB, 8GB+128GB और 8GB+256GB स्टोरेज विकल्प दिए हैं। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए Galaxy A27 5G में 50MP OIS प्राइमरी कैमरा, 5MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है।
AI फीचर्स और अन्य डिटेल्स
Samsung Galaxy A27 5G में Circle to Search का अपग्रेडेड वर्जन मिलेगा। जो एक साथ कई ऑब्जेक्ट्स की पहचान कर सकता है। Object Eraser फीचर की मदद से तस्वीरों से अनचाहे ऑब्जेक्ट्स को आसानी से हटाया जा सकता है। फोन में Voice Transcription फीचर भी दिया गया है, जो रिकॉर्डिंग को ट्रांसक्राइब करने के साथ 22 भाषाओं में अनुवाद भी कर सकता है। इसके अलावा यूजर्स को Google Gemini, Perplexity AI और Bixby जैसे AI असिस्टेंट्स का सपोर्ट दिया जा रहा है।
Samsung ने Galaxy A27 5G के लिए 6 जनरेशन Android OS और One UI अपग्रेड्स के साथ 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स देने की बात कही है। सुरक्षा के लिए फोन में Samsung Knox Vault दिया गया है। डिवाइस IP64 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रख सकता है।
Samsung Galaxy A27 5G कीमत और उपलब्धता
Samsung Galaxy A27 5G की सेल 3 जुलाई से चुनिंदा बाजारों में शुरू होगी। यह Black, Blue, Light Green और Light Pink कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगा। यदि आप इसे लेना चाहते हैं तो 3 जुलाई तक रुक सकते हैं। यह मिड रेंज में बढ़िया विकल्प बनकर आया है। फोन के प्राइस और अन्य टेक से जुड़े हर अपडेट के लिए 91मोबाइल्स विजिट करते रहें।