50 मेगापिक्सल के 4 कैमरा के साथ लॉन्च होगा OPPO Reno 17 5G फोन, 16 नवंबर को होगा पेश

ओपो ने पिछले सप्ताह ही अनाउंस कर दिया था कि वह अपनी नई रेनो 17 सीरीज के साथ तैयार है जिसे 16 नवंबर को टेक मंच पर पेश किया जाएगा। इस सीरीज के तहत OPPO Reno 17 और OPPO Reno 17 Pro स्मार्टफोन लॉन्च होंगे। इन ओप्पो मोबाइल्स के मार्केट में आने से पहले ही अब कंपनी ने रेनो 17 5जी फोन की कैमरा डिटेल्स सार्वजनिक कर दी है। OPPO Reno 17 5G फोन 50 मेगापिक्सल के 4 कैमरा सेंसर्स के साथ लॉन्च होगा।
OPPO Reno 17 का कैमरा
कंपनी की ओर से ओपो रेनो 17 की कैमरा डिटेल्स ऑफिशियल कर दी गई है। ब्रांड की ओर से बताया गया है कि यह मोबाइल ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। OPPO Reno 17 के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का मेन ultra-clear कैमरा दिया जाएगा जिसके साथ 50 मेगापिक्सल periscope telephoto लेंस और 50 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस मौजूद रहेगा।
ओपो रेनो 17 का रियर कैमरा मॉड्यूल काफी हद तक रेनो 16 5जी फोन जैसा ही है जो बैक पैनल पर उपरी बाईं ओर स्क्वायर शेप में लगाया गया है। इसमें दो कैमरा कैमरा रिंग के साथ ही छोटा सेंसर और फ्लैश लाइट मौजूद है। बैक कैमरा सेंसर्स के साथ ही कंपनी ने खुलासा कर दिया है कि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए OPPO Reno 17 5G फोन 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करेगा।
OPPO Reno 17 series स्पेसिफिकेशन्स
कैमरा के अलावा अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक्स के अनुसार ओपो रेनो 17 5जी फोन को Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 1.84गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ओपो रेनो 17 प्रो को 3.4गीगाहर्ट्ज़ तक की टॉप क्लॉक स्पीड पर रन करने वाले MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट पर लाया जा सकता है।
OPPO Reno 17 और OPPO Reno 17 Pro को एंड्रॉयड 17 आधारित ColorOS 17 पर पेश किया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए रेनो 17 में 8000mAh दी जा सकती है जिसके साथ 80वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। वहीं रेनो 17 प्रो को 7200mAh बैटरी से लैस कर टेक मंच पर पेश किया जा सकता है। ये दोनों ओपो मोबाइल IP69 रेटिंग के साथ मार्केट में उतारे जा सकते हैं जो इन्हें डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन देगी।
ओपो रेनो 17 को जहां 6.5 इंच की LTPS OLED डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है वहीं ओपो रेनो 17 प्रो में 6.32-इंच की 1.5K डिस्प्ले दिए जाने की जानकारी सामने आई है। लीक्स की मानें तो Reno 17 Pro के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में गिंबल-स्टाइल स्टेबलाइजेशन तकनीक वाला 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया जा सकता है जिसके साथ 50 मेगापिक्सल periscope telephoto सेंसर और 50 मेगापिक्सल ultrawide एंगल लेंस मिलने की उम्मीद है।