5000 रुपये महंगा हुआ Oneplus 15R, जानें क्या है नया प्राइस

Join Us icon

वनप्लस ने पिछले साल दिसंबर में Oneplus 15R को लॉन्च किया था। यह एक दमदार फोन है और लॉन्च के दौरान इस डिवाइस की कीमत को लेकर काफी चर्चा भी रही। क्योंकि जहां दूसरी ओर सभी कंपनियां प्राइस में बेतहाशा बढ़ोतरी कर रही थीं, वहीं कंपनी ने इसे काफी प्रतियोगी प्राइस में लॉन्च किया था। परंतु कंपनी ने पिछले 2 महीनों में फोन की कीमत में दो बार इजाफा किया है। अब यह फोन अपने लॉन्च प्राइस से 5,000 रुपये महंगा हो गया है

आपको बता दूं कि Oneplus 15R को भारतीय बाजार में दो मेमोरी वेरियंट में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने इसे 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के अलावा 12GB रैम के साथ 512GB स्टोरेज में पेश किया था, जहां इसकी शुरुआती कीमत 47,999 रुपये रखी गई थी और 512GB वाला मॉडल 52,999 रुपये में उपलब्ध हुआ था। परंतु नए प्राइस के अनुसार अब Oneplus 15R का 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरियंट 52,999 रुपये में उपलब्ध होगा। वहीं 512GB मॉडल की कीमत 57,999 रुपये हो गई है

हालांकि कंपनी द्वारा दूसरी बार इस मॉडल की कीमत में इजाफा किया गया है। इससे पहले पिछले महीने अप्रैल की शुरुआत में ही वनप्लस 15आर की कीमत में 2,500 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी, जिसके बाद बेस मॉडल की कीमत 50,499 रुपये और 512GB स्टोरेज वाला मॉडल 55,499 रुपये में सेल हो रहा था। वहीं इस बार फिर से मई माह की शुरुआत में कंपनी ने 2,500 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। ऐसे में यह फोन अपने लॉन्च प्राइस से अब 5,000 रुपये महंगा हो गया है। फोन की नई कीमत आज से ही लागू हो गई है। कंपनी की वेबसाइट पर भी इसे देखा जा सकता है।

Oneplus 15R के स्पेसिफिकेशन

फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Oneplus 15R भारत का पहला फोन है, जिसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया था। 3 नैनोमीटर फैब्रिकेशन पर तैयार इस चिपसेट में 3.8 गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टाकोर प्रोसेसर है, जो काफी शानदार माना जाता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 7400mAh की बैटरी दी गई है, जो 80 वॉट की सुपरवूक फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ आती है।

फोटोग्राफी के लिए OnePlus 15R में डुअल रियर कैमरा दिया गया है, जहां मेन सेंसर 50 मेगापिक्सल का है। कंपनी ने Sony IMX906 सेंसर का उपयोग किया है और इसमें OIS का सपोर्ट मिल जाता है। इसके साथ ही दूसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का है, जो 112 डिग्री तक अल्ट्रा वाइड एंगल सपोर्ट करता है। फोन में फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

डिस्प्ले की बात करें तो वनप्लस 15आर में 6.83 इंच की LTPS AMOLED स्क्रीन है, जो 2800 × 1272 पिक्सल रेजोल्यूशन सपोर्ट करती है। यह फोन 165Hz अडैप्टिव स्क्रीन रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है और इसमें आपको कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i का प्रोटेक्शन मिल जाता है। वहीं सुरक्षा के लिहाज से इसमें IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग दी गई है, जो न सिर्फ जेट वॉटर या गर्म पानी बल्कि 1.5 मीटर गहरे पानी में गिर जाने पर भी आधे घंटे से ज्यादा सुरक्षित रखने का भरोसा देता है।

 

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here