50MP कैमरा वाला Vivo Y29 5G हुआ लॉन्च, 13,999 रुपये है इसका प्राइस

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/12/vivo-y29-5g.jpg

चीनी मोबाइल कंपनी Vivo ने इंडियन मार्केट में चुपचाप अपने नए और सस्ते 5G फोन को पेश कर दिया है। कंपनी द्वारा Y-सीरीज के अंदर Vivo Y29 5G को लॉन्च किया गया है। इस डिवाइस के लॉन्च की जानकारी हमें रिटेल सोर्स द्वारा प्राप्त हुई है। हालांकि, कंपनी की साइट पर अभी फोन लिस्ट नहीं है। यानी फोन अभी ऑफलाइन ही खरीदा जा सकता है। आइए आगे आपको वीवो वाई29 5जी प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी देते हैं।

Vivo Y29 5G प्राइस

वीवो वाई29 5जी फोन चार वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इस फोन के 4जीबी रैम/128जीबी स्टोरेज व 6जीबी रैम/ 128जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत क्रमशः 13,999 रुपये और 15,499 रुपये है। वहीं, इन मॉडल पर सलेक्टेड बैंक कार्ड्स से इनपर 1000 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा।

इसके अलावा Vivo Y29 5G फोन के 8जीबी रैम मॉडल 128जीबी स्टोरेज और 256जीबी स्टोरेज की कीमत क्रमशः 16,999 रुपये और 18,999 रुपये है। साथ ही कंपनी द्वारा फोन के 8जीबी रैम मॉडल पर 1500 रुपये का कैशबैक भी पाया जा सकेगा जो चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर दिया जा रहा है।

बैंक ऑफर्स डिटेल

Vivo Y29 5G की स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले 6.88″ 90Hz डिस्प्ले
रियर कैमरा 50MP रियर कैमरा
फ्रंट कैमरा 8MP सेल्फी कैमरा
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 6300
बैटरी/चार्जिंग 5,500mAh बैटरी व 44W चार्जिंग
अन्य IP64 Rating