
वीवो ने अपनी होम मार्केट चीन में एक नया 5जी मोबाइल पेश किया है जो Vivo Y78+ नाम के साथ लॉन्च हुआ है। यह स्मार्टफोन 12GB RAM, Qualcomm Snapdragon 695 चिपसेट तथा 50MP Camera जैसी स्पेसिफिकेशन्स से लैस है जिनकी फुल डिटेल्स तथा प्राइस की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।
वीवो वाई78+ की स्पेसिफिकेशन्स
Vivo Y78+ को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.78 इंच की लार्ज डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह फोन स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। वीवो वाई78 प्लस में 1300निट्स ब्राइटनेस, 16.7एम कलर और 8000000:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
वीवो वाई78+ एंड्रॉयड 13 आधारित ओरिजनओएस 3 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 695 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 619 जीपीयू मौजूद है।
फोटोग्राफी के लिए यह वीवो मोबाइल डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
Vivo Y78+ स्मार्टफोन में पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इस मोबाइल फोन में 44वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। इस मोबाइल फोन में डुअल मोड 5जी दिया गया है जो 7 5जी बैंड्स सपोर्ट मिलता है। बता दें कि सिक्योरिटी के लिए वीवो वाई78+ इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है।
वीवो वाई78+ का प्राइस
Vivo Y78+ 5G फोन तीन मैमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। इनमें 8जीबी रैम + 128जीबी मैमोरी, 8जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज तथा 12जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज शामिल है। इन तीनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमश: 1599 yuan, 1799 yuan और 1999 yuan है जो भारतीय करंसी अनुसार 19,000 रुपये, 21,300 रुपये और 23,500 रुपये के करीब है।
















