
एचएमडी ग्लोबल ने कल ही 3999 रुपये का 4G फोन HMD Touch इंडिया में लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे हाइब्रिड फोन कहा है जिसमें 3.2-इंच की छोटी टच स्क्रीन दी गई है और इसमें कीपैड भी नहीं है। इस मोबाइल के बाद अब कंपनी HMD Pulse 2 Pro स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर दी है जिसे आने वाले दिनों में बाजार में उतारा जा सकता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस अपकमिंग मोबाइल फोन की फोटो और स्पेसिफिकेशन्स शेयर की गई है जिन्हें आप आगे पढ़ सकते हैं।
लीक के अनुसार एचएमडी प्लस 2 प्रो को Unisoc T615 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। यह मोबाइल सीपीयू लो बजट स्मार्टफोंस के लिए ही बना है जिसमें 1.6GHz क्लॉक स्पीड वाले Cortex-A55 हेक्सा–कोर और 1.8GHz तक की क्लॉक स्पीड वाली Cortex-A75 डुअल-कोर शामिल है। लीक में सामने आया है कि यह एचएमडी मोबाइल एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर पेश किया जाएगा।
एचएमडी प्लस 2 प्रो स्मार्टफोन को दो रैम वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है। लीक के अनुसार यह मोबाइल 6GB RAM के साथ 128GB Storage सपोर्ट करेगा। वहीं टॉप वेरिएंट में 8GB RAM के साथ 256GB Storage दी जा सकती है। लीक की मानें तो 128जीबी मेमोरी वेरिएंट को कंपनी UFS 2.1 तकनीक और 256जीबी को UFS 2.2 स्टोरेज टेक्नोलॉजी के साथ लेकर आएगी।
HMD Pulse 2 Pro की मुख्य यूएसपी इसका फोटोग्राफी सेगमेंट हो सकता है। सामने आए लीक के मुताबिक यह मोबाइल फोन 50MP Selfie कैमरा से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है जिसमें 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी लेंस शामिल किया जा सकता है।
लीक के मुताबिक एचएमडी प्लस 2 प्रो 6.7-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। यह आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी स्क्रीन बताई गई है जिसपर 120Hz रिफ्रेश का सपोर्ट मिल सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस एचएमडी स्मार्टफोन को 5,000mAh बैटरी के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है जिसके साथ 20W फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है।
एचएमडी प्लस 2 प्रो से जुड़े लीक में कहा गया है कि इस मोबाइल में एक कस्टम बटन भी दिया जाएगा जो कई फंक्शन्स को शार्टकट तरीके से एक्सेस कर सकेगा। इस फोन में IP54 रेटिंग, डुअल स्पीकर्स, 2 माइक और NFC जैसे फीचर्स भी मिल सकता है। लीक के अनुसार यह एचएमडी फोन Glacier Green, Midnight Black और Twilight Purple कलर में सेल के लिए उपलब्ध हो सकता है।
HMD Pulse 2 Pro इंडिया में कब लॉन्च होगा इस बारे में कुछ पुख्ता नहीं कहा जा सकता है। लेकिन कल ही इंडिया में Moto G06 Power स्मार्टफोन पेश हुआ है जिसकी कीमत केवल सिर्फ 7,499 रुपये है। इस सस्ते स्मार्टफोन में 7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ 6.88 स्क्रीन दी गई है। इसी प्राइस रेंज में मौजूद Samsung Galaxy F07, M07 और realme NARZO 80 Lite भी यूजर्स को पंसद आ सकते हैं। सैमसंग फोन 6 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ आते हैं। वहीं रियलमी में 6300mAh बैटरी मिलती है।











