15999 में शुरू हुई 7000mAh बैटरी, 50MP Selfie वाले सस्ते 5G फोन की सेल, बिना कार्ड के ही मिल रहा फ्लैट डिस्काउंट

Join Us icon

बड़ी बैटरी वाला मोबाइल चलाना चाहते हैं तो आज से इंडिया में नए मोबाइल फोन की सेल शुरू हो रही है। रियलमी ने पिछले हफ्ते नारज़ो सीरीज में दो नए स्मार्टफोन realme Narzo 90 5G और realme Narzo 90x 5G लॉन्च किए थे। नारज़ो 90एक्स जहां कल ही 2,000 रुपये की छूट के साथ ​​सेल के लिए उपलब्ध हो चुका है वहीं आज से नारज़ो 90 5जी फोन की ब्रिकी भी शुरू हो गई है और इसे 1,000 रुपये डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है।

realme Narzo 90 5Gलॉन्च प्राइसडिस्काउंटइफेक्टिव प्राइस
6GB RAM + 128GB Storage₹16,999₹1,000₹15,999
8GB RAM + 128GB Storage₹18,499₹1,000₹17,499

रियलमी नारज़ो 90 5जी फोन दो रैम वेरिएंट्स में लाया गया है। इसके बेस वेरिएंट में 6GB RAM दी गई है जिसे 16,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। वहीं मोबाइल के टॉप वेरिएंट को 8GB RAM के साथ 18,499 रुपये में लॉन्च किया गया है। शुरुआती सेल में कंपनी इन दोनों वेरिएंट्स पर 1000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दे रही है। मजे की बात है कि यह छूट सभी ग्राहकों को मिलेगी और इसके लिए किसी स्पेशल बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड की जरूरत भी नहीं है।

1 हजार रुपये की छूट के बाद इस लो बजट 5जी फोन को 15,999 रुपये के स्टार्टिंग प्राइस पर परचेज किया जा सकता है। इस ऑफर का फायदा कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर पाया जा सकता है। कंपनी वेबसाइट से फोन खरीदने के लिए (यहां क्लिक) करें और अमेजन पर फोन को डिस्काउंट के साथ परचेज के लिए (यहां क्लिक) करें।

रियलमी नारज़ो 90 7000mAh Battery वाला 5G फोन है जो इसकी बड़ी खूबी है। यह 5जी मोबाइल 7000mAh Battery पर लॉन्च किया गया है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद इस फोन पर लगातार 23.97 घंटे तक YouTube चलाई जा सकती है। ब्रांड के मुताबिक फोन को सिर्फ 5 मिनट पर चार्ज लगाकर ही 1 घंटे का गेमप्ले पाया जा सकता है। कंपनी इस फोन को 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ लेकर आई है।

नारज़ो 90 5जी फोन की बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 60W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। कंपनी के अनुसार यह 31 मिनट में 0 से 50 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है। यह स्मार्टफोन रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी सपोर्ट करता है जिसके चलते मोबाइल से अन्य डिवाइस भी चार्ज किए जा सकते हैं। वहीं साथ ही मोबाइल में बायपास चार्जिंग तकनीक भी दी है जो हैवी फोन परफॉर्मेंस के दौरान सीधे मोबाइल सीपीयू को पावर सप्लाई करती है और बैटरी पर एक्स्ट्रा लोड नहीं पड़ता है।

​realme Narzo 90 5G फोन को 1080 x 2372 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.57-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह AMOLED पैनल पर बनी पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 2160Hz PWM डिमिंग और 4000nits पीक ब्राइटनेस मिलती है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इसपर DT-Star D+ ग्लास की लेयर चढ़ाई गई है।

रियलमी नारज़ो 90 5जी फोन एंड्रॉयड 15 पर आधारित realme UI 6.0 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर MediaTek Dimensity 6400 MAX चिपसेट दिया गया है जो 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह मोबाइल Mali G57 MC2 GPU सपोर्ट करता है। यह रियलमी 5जी फोन LPDDR4X RAM और UFS2.2 ROM तकनीक पर काम करता है।

फोटोग्राफी के लिए रियलमी का नया 5जी फोन नारज़ो 90 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेंन सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम सेंसर मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ​realme Narzo 90 5G फोन 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.4 अपर्चर पर काम करता है।

Narzo 90

7000एमएएच बैटरी, 50एमपी सेल्फी कैमरा और 4000निट्स ब्राइटनेस वाला एमोलेड स्क्रीन रियलमी नारज़ो 90 5जी फोन की बड़ी खूबी है। डिस्काउंट के साथ 15,999 रुपये में यह स्मार्टफोन खरीदना बुरा सौदा नहीं है और इसे बजट में बेस्ट माना जा सकता है। इसके अलावा इसी सेग्मेंट में Moto G67 Power, Tecno Pova Curve और Infinix Note 50s को भी कंसीडर किया जा सकता है। अगर आप 15 हजार से कम का 5जी फोन खरीदना चाहते हैं तो Redmi 15 को भी चेक कर सकते हैं।

realme Narzo 90 Price
Rs. 18,999
Go To Store
See All Prices
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here