5G In India: 5जी का इंतजार होने वाला है खत्म, सिर्फ कुछ घंटे बाकी

Join Us icon

5G Launch In India: इंडिया में 5जी लॉन्च (5G Service Live) का इंतजार खत्म होने में बस सिर्फ कुछ ही घंटे बचे हैं। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक अक्टूब यानी शनिवार को दिल्ली के प्रगति मैदान में 5जी सेवाओं की शुरुआत करेंगे। 1 October से 4 दिन चलने वाले इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2022) कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी शामिल होने वाले हैं, जिस दौरान देश को नेक्सट जनरेशन (5th Generation Mobile Network) नेटवर्क यानी 5G की सौगात मिलेगी। लेकिन, इन सबके बीच आपके मन में सवाल उठ रहे होंगे कि 5G लाइव होने के बाद 5G सिम (5G SIM) कैसे मिलेगी, 5G प्लान (5G Recharge) कैसे होंगे और कौन सी कंपनी (Reliance Jio, Vodafone Idea, Airtel) पहले इंडिया में अपने 5G नेटवर्क को लॉन्च करेगी। इन्हीं सभी सवालों के जवाब हमने आपको आगे इस आर्टिकल में देने की एक कोशिश की है। आइए जानते हैं…

5G नेटवर्क क्या है?

दुनिया में 5जी की शुरुआत हो चुकी है और इंडिया में भी जल्द ही इसे लॉन्च किया जा सकता है। दरअसल, 5G में इंटरनेट स्पीड मेगाबाइट से उठकर गीगाबाइट में पहुंचने जा रही है और इसमें 1gbps यानी 4जी से भी 100 गुना अधिक इंटरनेट स्पीड प्राप्त होगी। 5जी टेक्नोलॉजी सिर्फ मोबाइल फोन तक ही सीमित नहीं रहेगी बल्कि बल्ब, पंखे, फ्रिज और कार भी 5जी के साथ कनेक्ट रहेंगे। 5G में IOT पर अहम काम होगा और इस तकनीक का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि सभी अप्लायंस व डिवाइस आपस में एक दूसरे से जुड़ें रहेंगे। किसी दूसरे शहर से भी यदि आप फोन में कोई कमांड देंगे तो आपके घर में रखा वह आईटम काम करेगा। यानी दिल्ली बैठकर आप अपने फोन से घर के बल्ब ऑन करेंगे तो यूपी के घर में लगा बल्ब भी जल उठेगा। 5जी के जरिए अस्पताल, शैक्षणिक संस्थान, फैक्ट्रियां, मॉल, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और होटल जैसी जगहों पर सभी सिस्टम एक दूसरे से बेहतर कनेक्टिविटी साध सकेंगी। वहीं मोबाइल इंटरनेट स्पीड का तो कहना ही नहीं मिनटों में 1जीबी तक के मूवी डाउनलोड होंगे।

इन 13 शहरों में 2022 में सबसे पहले मिलेगी 5G सर्विस

5G plan prices in India to be higher than 4G

आपको याद दिला दें कि इस साल डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशंस (DoT) ने जानकारी दी थी कि भारत में 5G रोलआउट के बाद इंडिया के 13 शहरों में पहले 5G सर्विस मिलेगी। 2022 में अहमदाबाद, बेंगलुरु, चंडीगढ़, गांधीनगर, गुरुग्राम, हैदराबाद, जामनगर, कोलकाता, चेन्नई, लखनऊ, पुणे, दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में सबसे पहले 5G सर्विस मिलेंगी। लेकिन डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन ने ऑफिशियली यह नहीं बताया है कि कौन-सा टेलीकॉम ऑपरेटर देश में 5जी सर्विस को कमर्शियली सबसे पहले रोल आउट करेगा। लेकिन, ऐसा लग रहा जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के 5G लॉन्चिंग में कुछ ही दिन या घंटों का अंतर होगा। इसे भी पढ़ें: खुशखबरी: 4G SIM पर ही मिलेगी Airtel की 5G Service

5G SIM

5g-service-can-provide-on-4g-sim-know-the-reality

फिलहाल यह साफ नहीं है कि आने वाले 5G Network के लिए क्या सभी टेलीकॉम कंपनियों के ग्राहकों को नए सिम कार्ड लाने पड़ेंगे या पुराने से ही काम चल जाएगा। लेकिन, हाल ही में एयरटेल ने साफ कर दिया था कि Airtel 5G नेटवर्क चलाने के लिए ग्राहकों के पास बस एक 5G सपोर्टेड फोन होना चाहिए। यानी ऐसा लग रहा है 5जी नेटवर्क को एक्सेस करने के लिए किसी नए सिम कार्ड की जरूरत नहीं होगी। लेकिन, रिलायंस जिओ और वोडाफोन आइडिया ने 5G सिम के बारे में ऐसा कुछ बयान नहीं दिया है।

5G Plans Price

लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो टेलीकॉम कंपनियों के शुरुआती दिनों में 5जी सेवाओं के लिए ग्राहकों से ज्यादा कीमत नहीं लेंगी क्योंकि वे 4 जी उपयोगकर्ताओं को अगली पीढ़ी के मोबाइल नेटवर्क के अनुकूल बनाने के लिए प्रेरित करेंगे। एक रिपोर्ट में विशेषज्ञों का हवाला देते हुए संकेत दिया गया है कि 5G लॉन्च के बाद कीमत को बढ़ाया जा सकता है। हालांकि, यह जल्द नहीं होगा, क्योंकि 5G हैंडसेट अभी भी थोड़े महंगे हैं। इसे भी पढ़ें: 5G Plans Price: 5जी सर्विस यूज करने के लिए कितनी ढीली होगी आपकी जेब, जानें यहां

5G network rollout in India October 2022 IT minister Ashwini Vaishnaw

वहीं, हाल ही में Analysys Mason के इंडिया हेड रोहन धमीजा ने कहा, “5जी ऑपरेटरों के शुरू में 4जी दरों से अधिक प्रीमियम चार्ज करने की संभावना नहीं है क्योंकि उनका तात्कालिक लक्ष्य 5जी अपनाने को बढ़ावा देना, अधिक यूजर्स को तेज गति का अनुभव कराना, अधिक डाटा का उपयोग करना और बदले में एआरपीयू के विकास को बढ़ावा देना होगा।”

4जी फोन में चलेगी 5जी सिम?

यह तो साफ है कि 5G सर्विस को एक्सेस करने के लिए आपको 5G स्मार्टफोन खरीदना होगा। 5G नेटवर्क उपलब्ध नहीं कराता। वहीं, 5जी मोबाइल फोन में 5जी के साथ 4जी, 3जी और 2जी नेटवर्क का इस्तेमाल किया जा सकता है लेकिन 4जी फोन में 5जी नेटवर्क का इस्तेमाल नहीं हो पाएगा।

Adani Data Networks 5g service in india ambani jio 5g plan

5G में मिलेगी 10 गुना ज्यादा स्पीड

5जी सेवाओं के आने से इंटरनेट की स्पीड 4जी के मुकाबले करीब 10 गुना अधिक मिलने वाली है। वहीं, इसमें मिलने वाली इंटरनेट की स्पीड इतनी होगी कि मोबाइल पर एक फिल्म (मूवी) को कुछ सेकेंड में ही डाउनलोड की जा सकेगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here