OPPO 5G फोन Reno 16F और Reno 16 FS हुए लॉन्च, 50MP सेल्फी और 7000mAh बैटरी के साथ हुई एंट्री

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/06/oppo-reno-16f.jpg

ओपो अनाउंस कर चुकी है कि वही आने वाली 2 जुलाई को भारत में नई ‘रेनो 16 सीरीज’ लॉन्च करने जा रही है। इस सीरीज को बीते दिनों चीन में पेश किया जा चुका है जहां OPPO Reno16 और Reno16 Pro लॉन्च हुए थे। वहीं अब इंडिया लॉन्च से पहले ही इस स्मार्टफोन सीरीज को ग्लोबल मंच पर भी पेश कर दिया गया है जहां रेनो16 और प्रो मॉडल के साथ ही दो नए डिवाइस OPPO Reno 16F और OPPO Reno 16FS भी लॉन्च किए गए हैं।

OPPO Reno 16F स्पेसिसिफिकेशन्स

ओपो रेनो 16एफ की बात पहले करें तो यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7300 Energy चिपसेट पर लॉन्च किया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। इस नए ओपो मोबाइल को एंड्रॉयड 16 आधारित ColorOS 16 पर पेश किया गया है।

Reno 16F 5G फोन में LPDDR4X RAM दी गई है जो फास्ट और स्मूथ मल्टीटास्किंग में मदद करेगी। वहीं साथ ही यह मोबाइल UFS 3.1 storage सपोर्ट करता है। इस फोन में कंपनी ने AI Snap Key भी लगाई है जो सिंगल टच में कई एआई फीचर्स का एक्सेस देती है। बताते चलें कि यह मोबाइल चीन में लॉन्च हुए Reno16 Pro मॉडल की ही तरह 3D Pop Planet डिजाइन पर लाया गया है।

ओपो रेनो 16एफ फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर दिया गया है जो 50 मेगापिक्सल 3.5x telephoto लेंस और 8 मेगापिक्सल ultrawide एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस ओपो मोबाइल में 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है जिसपर 100° FOV मिलता है।

डिस्प्ले की बात करें तो इस नए ओपो के 5जी फोन में 6.57-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन दी गई है। यह AMOLED पैनल पर बनी पंच-होल डिस्प्ले है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 397पीपीआई और 1400निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। रेनो 16एफ ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ लाया गया है। वहीं स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए ​इसपर एक्स्ट्रा ग्लास लेयर चढ़ाई गई है।

रेनो 16एफ बड़ी बैटरी वाला ओपो फोन है। पावर बैकअप के लिए इसे तगड़ी 7000mAh battery से लैस कर ग्लोबल मार्केट में उतारा गया है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। गौरतलब है कि कुछ बाजारों में जहां यह मोबाइल 80वॉट के साथ लाया गया है। वहीं कुछ मार्केट्स में 45W फास्ट चार्जिंग के साथ बेचा जाएगा।

OPPO Reno 16FS स्पेसिसिफिकेशन्स

ओपो रेनो 16एफएस को कंपनी ने कुछ चुनिंदा मार्केट्स के लिए ही बनाया है। इस मोबाइल की अधिकांश स्पेसिफिकेशन्स रेनो 16एफ मॉडल जैसी ही है। डिस्प्ले, प्रोसेसर और कैमरा एक समान है। बैटरी के मामले में इसे कुछ हल्का रखा गया है और 6500mAh बैटरी के साथ पेश किया गया है। वहीं चार्जिंग के लिए इस ओपो 5जी फोन में 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। बताते चलें कि ये दोनों ओपो मोबाइल IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग के साथ लाए गए हैं।

OPPO Reno 16C डिटेल्स

2 जुलाई को ओपो रेनो 16 के साथ इंडिया में रेनो 16सी लॉन्च होगा। अभी आधिकारिक जानकारी तो सामने नहीं आई है लेकिन चर्चा है कि भारतीय बाजार में आने वाले Reno 16C की स्पेसिफिकेशन्स ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुए Reno 16F जैसी रखी जा सकती है। ये दोनों एक दूसरे के ही रि-ब्रांडिड वर्जन हो सकते हैं। बहरहाल रेनो 16सी की स्पेसिफिकेशन्स का अंदाजा तो रेनो 16एफ को देखकर ही लगाया जा सकता है लेकिन फिर भी पुख्ता डिटेल के लिए 2 जुलाई को होने वाले ओपो फोन लॉन्च का इंतजार करना होगा।