50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और AMOLED स्क्रीन के साथ सस्ता 5जी फोन Samsung Galaxy M16 इंडिया में लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/02/samsung-galaxy-m16-5g.jpg

सैमसंग ने आज भारतीय बाजार में अपनी गैलेक्सी ‘एम’ सीरीज का विस्तार करते हुए दो नए 5G Phone इंडिया में पेश किए हैं। कंपनी की ओर से Samsung Galaxy M16 और Samsung Galaxy M06 लॉन्च किए गए हैं जो लो बजट सेग्मेंट में आए हैं। कम कीमत में बेहतरीन स्पेसिफिकेशन्स देने वाले सैमसंग गैलेक्सी एम16 5जी फोन की कीमत तथा अन्य सभी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Samsung Galaxy M16 5G स्पेसिफिकेशन्स

स्क्रीन

सैमसंग गैलेक्सी एम16 5जी फोन को 6.74-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह पंच-होल स्टाइल वाली सुपर एमोलेड स्क्रीन है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट आउटपुट प्रदान करती है। कंपनी ने अपने मोबाइल को Vision Booster और Eye Care Shield जैसी तकनीक से लैस किया है जो आंखों को नुकसान से बचाती है।

परफॉर्मेंस

Samsung Galaxy M16 5G फोन एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च हुआ है जो 6 जेनरेशन की ओएस अपडेट और 6 साल की ही सिक्योरिटी अपग्रेड के साथ आया है। प्रोसेसिंग के लिए इस 5जी मोबाइल में 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

मेमोरी

यह सैमसंग 5जी फोन गैलेक्सी एम16 इंडियन मार्केट में 4जीबी रैम, 6जीबी रैम और 8जीबी रैम पर लॉन्च किया गया है। फोन में एक्सटेंडेड रैम टेक्नोलॉजी मौजूद है जो 4जीबी फिजिकल रैम में 4जीबी वचुर्अल रैम, 6जीबी फिजिकल रैम में 6जीबी वचुर्अल रैम तथा 8जीबी फिजिकल रैम में 8जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 16GB RAM (8जीबी+8जीबी) तक की ताकत प्रदान करती है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए यह सस्ता 5जी मोबाइल फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश लाइट से लैस 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो 5 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस तथा 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Galaxy M16 5G फोन 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

बैटरी

Samsung Galaxy M16 5G फोन में पावर बैकअप के लिए तगड़ी 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल फोन को 25वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस कर बाजार में उतारा गया है।

फीचर्स

गैलेक्सी एम16 5जी फोन 11 5G Bands मिलते हैं। डाटा ट्रांसफर करने के लिए इसमें Quick Share मौजूद है तथा सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस मोबाइल में Knox Vault और Voice Focus जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

Samsung Galaxy M16 5G प्राइस

यह सस्ता सैमसंग 5जी फोन तीन रैम वेरिएंट्स में आया है ​तथा तीनों में ही 128जीबी स्टोरेज दी गई है। इसे 4जीबी रैम वेरिएंट को 12,499 रुपये, 6जीबी रैम वेरिंएट को 13,999 रुपये तथा 8जीबी रैम वेरिएंट को 15,499 रुपये में लॉन्च किया किया गया है। शुरुआती सेल में इनपर 1 हजार का बैंक डिस्काउंट भी मिलेगा। नए सैमसंग गैलेक्सी एम16 5जी फोन की सेल 5 मार्च से शुरू होगी तथा इसे Blush Pink, Mint Green और Thunder Black कलर में खरीदा जा सकेगा।