सिर्फ 17499 रुपये में खरीदें OnePlus का सबसे सस्ता 5G फोन! मिलेगी बड़ी 7000mAh बैटरी

Join Us icon

वनप्लस का फोन कम रेट पर खरीदना चाहते हैं तो आज से लेटेस्ट ब्रांडेड मोबाइल OnePlus N6x 5G इंडिया में सेल के लिए उपलब्ध हो रहा है। यह वनप्लस का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है जिसे सिर्फ 17,499 रुपये में परचेज किया जा सकता है। वनप्लस एन6एक्स में बड़ी 7000mAh battery दी गई है जिसके साथ HD+ 120Hz डिस्प्ले और MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड मजबूत बॉडी भी मिलती है। OnePlus N6x 5G का प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

OnePlus N6x 5G का प्राइस

वनप्लस एन6एक्स 5जी फोन को इंडियन मार्केट में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसके बेस वेरिएंट में 4GB RAM + 64GB Storage दी गई है जिसकी कीमत 18,999 रुपये है। शुरुआती सेल में कंपनी इस स्मार्टफोन पर 1500 रुपये का बैंक डिस्कांउट दे रही है जिसके साथ OnePlus N6x 5G फोन को सिर्फ 17,499 रुपये के स्टार्टिंग इफेक्टिव प्राइस पर खरीदा जा सकता है।

इसी तरह मोबाइल का 4GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट 20,999 रुपये के लॉन्च प्राइस की जगह पर 19,499 रुपये के ऑफर प्राइस पर परचेज किया जा सकता है। सस्ते वनप्लस 5जी फोन को कंपनी वेबसाइट और अमेजन से Ice Blue और Burgundy Red कलर में खरीद सकते हैं। 1500 रुपये की छूट के साथ ही फोन को 6 महीने की नो कॉस्ट ईएमआई पर भी पाया जा सकता है।

OnePlus N6x 5G की बैटरी

वनप्लस एन6एक्स ब्रांड का सबसे सस्ता 5जी फोन है और इसकी सबसे बड़ी खासियत मोबाइल में लगी बड़ी बैटरी है। पावर बैकअप के लिए OnePlus N6x 5G फोन में तगड़ी 7000mAh Battery दी गई है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद नॉर्मल यूज में वनप्लस एन6एक्स स्मार्टफोन 2.5 दिन तक लगातार काम कर सकता है। इस मोबाइल को 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ लॉन्च किया गया है। वनप्लस एन6एक्स 5जी फोन में स्पेशल Super Power Saving Mode दिया गया है।

ब्रांड का दावा है कि इस मोड को ऑन करने के बाद सिर्फ 1% बैटरी पर ही लगभग 54 मिनट की कॉलिंग की जा सकती है और 8 घंटे तक का स्टैंडबॉय टाइम पाया जा सकता है। वहीं OnePlus N6x 5G को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 15W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। यह वनप्लस का सस्ता 5जी फोन Reverse चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी सपोर्ट करता है जिससे दूसरे मोबाइल को चार्ज किया जा सकता है।

OnePlus N6x 5G की स्पेसिफिकेशन्स

वनप्लस एन6एक्स 5जी फोन को कंपनी ने मिलिट्री ग्रेड बॉडी पर पेश किया है जिसे MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन प्राप्त है। यह स्मार्टफोन की मजबूत और शॉकप्रूफ बिल्ड क्वालिटी को दर्शाता है। इस मोबाइल को ArmorShell प्रोटेक्शन प्राप्त है जिसके चलते जमीन पर गिरने या पत्थर से टकराने पर भी OnePlus N6x 5G टूटेगा नहीं। वहीं इस वनप्लस फोन को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए कंपनी ने IP64 रेटिंग से लैस किया है।

OnePlus N6x 5G फोन को 1570 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.8-इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली स्क्रीन है जिसे एलसीडी पैनल पर बनाया गया है। इस फोन डिस्प्ले पर 120Hz रिफ्रेश रेट, 254PPI और 900nits हाई ब्राइटनेस आउटपुट प्राप्त होगा है। फोन डिस्प्ले को Aqua Touch टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है जिसके चलते गीले और चिकने हाथों से भी स्क्रीन टच बिना परेशानी ऑपरेट किया जा सकता है।

वनप्लस एन6एक्स 5जी फोन को एंड्रॉयड 16 आधारित OxygenOS 16 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस 5जी फोन में MediaTek Dimensity 6360 Apex चिपसेट लगा है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में OnePlus N6x 5G का AnTuTu Score 5,77,250 आ चुका है। वहीं हैवी प्रोसेसिंग के दौरान फोन हीट होने से रोकने के लिए वनप्लस एन6एक्स में 5300mm VC चैंबर मौजूद है।

फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए OnePlus N6x 5G फोन डुअल रियर कैमरा लगाया गया है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल मेन सेंसर मौजूद है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। फोन का कैमरा 10x digital zoom सपोर्ट करता है वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह वनप्लस का सस्ता 5जी फोन 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here