12GB RAM वाला 5G मोबाइल फोन OPPO A3i Plus हुआ चीन में लॉन्च, 5000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 50MP कैमरा

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/02/OPPO-A3i-Plus.jpg

ओपो ने अपनी होम मार्केट चाइना में ‘ए’ सीरीज का विस्तार करते हुए नया स्मार्टफोन पेश किया है जो OPPO A3i Plus नाम से लॉन्च हुआ है। यह मिड बजट 5जी फोन है जो 12GB RAM और Snapdragon 695 प्रोसेसर की ताकत से लैस होकर आया है। नए ओपो 5जी मोबाइल ए3आई के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और चाइना प्राइस की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

OPPO A3i Plus प्राइस

ओपो ए3आई प्लस 5जी फोन चाइना में 12जीबी रैम पर लॉन्च हुआ है। इसके 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट का रेट CNY 1299 तथा 512जीबी स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस CNY 1499 है। यह कीमत इंडियन करंसी अनुसार तकरीबन 15,550 रुपये और 17,950 रुपये के करीब है। चीनी बाजार में यह ओपो 5जी मोबाइल फोन Black, Green और Purple कलर में बिकेगा। फिलहाल पुष्टि नहीं की जा सकती है कि OPPO A3i Plus इंडिया में लॉन्च होगा या नहीं।

OPPO A3i Plus स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले

ओपो ए3आई प्लस 5जी फोन को 2412 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 1200nits ब्राइटनेस आउटपुट प्राप्त होता है। इस ओपो 5जी मोबाइल को कंपनी ने इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस किया है।

परफॉर्मेंस

यह ओपो मोबाइल एंडरॉयड आधारित ColorOS 14 पर पेश किया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.2Ghz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्रा​फिक्स के लिए इस स्मार्टफोन में Adreno 619 GPU मौजूद है।

मेमोरी

चीनी बाजार में OPPO A3i Plus 5G फोन को 12जीबी रैम पर लॉन्च किया गया है। यह LPDDR4x RAM तकनीक है। चाइना में इस मोबाइल को 256जीबी तथा 512जीबी स्टोरेज के साथ बेचा जाएगा। दोनों ही मॉडल UFS 2.2 Storage टेक्नोलॉजी सपोर्ट करते हैं।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए यह ओपो 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल Portrait लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए इस ओपो के 5जी मोबाइल फोन को 5,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।