6500mAh बैटरी, 100W चार्जिंग और Quad Curved स्क्रीन के साथ आएगा POCO M8 Pro 5G! सभी स्पेसिफिकेशन्स हुई लीक

Join Us icon

पोको ने आज ही अनाउंस किया है कि वह 8 जनवरी को POCO M8 5G फोन इंडिया में लॉन्च करेगी। फिलहाल कंफर्म तो नहीं है लेकिन बताया जा रहा है कि यह स्मार्टफोन Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर के साथ आएगा और Redmi Note 15 5G का ही रि-ब्रांडिड वर्ज़न हो सकता है। वहीं आज एक नए लीक में पोको एम8 के ‘प्रो’ मॉडल POCO M8 Pro 5G की डिटेल्स भी सामने आ गई है।

पोको एम8 प्रो से जुड़ा यह लीक टिपस्टर सुधांशू द्वारा शेयर किया गया है। लीक में बताया गया है कि यह अपकमिंग पोको स्मार्टफोन क्वालकॉम के Snapdragon 7s Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 1.8GHz से लेकर 2.7GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

लीक के अनुसार POCO M8 Pro 5G फोन को 2772 x 1280 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। यह AMOLED पैनल पर बनी Quad Curved डिस्प्ले हो सकती है जिस पर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल सकता है। वहीं स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इसपर कोर्निंग Gorilla Glass Victus 2 की लेयर चढ़ाई जा सकती है।

फोटोग्राफी के लिए पोको एम8 प्रो 5जी फोन को डुअल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक के अनुसार इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल मेन ओआइएस सेंसर दिया जा सकता है जिसके साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड एंगल लेंस मिल सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिग के लिए POCO M8 Pro को 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है।

POCO M8 Pro 5G स्मार्टफोन को पावर बैकअप के लिए 6500mAh बैटरी से लैस किया जा सकता है। लीक में हालांकि यह भी कहा गया है कि इस मोबाइल को अलग-अलग देशों में अलग-अलग बैटरी कैपेसिटी पर लाया जा सकता है। वहीं फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए पोको एम8 प्रो 5जी को 100वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस कर मार्केट में उतारा जा सकता है।

सामने आए लीक में बताया गया है कि पोको एम8 प्रो 5जी फोन को एंड्रॉयड 15 आधारित HyperOS 2 पर लाया जा सकता है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.4, Wi-Fi 5 और IR blaster जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं। लीक के अनुसार यह स्मार्टफोन IP68 रेटिंग के साथ लाया जाएगा। बहरहाल फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स और लॉन्च डेट के लिए कंपनी की घोषणा का इंतजार करना होगा।

8 जनवरी को लॉन्च हो रहे POCO M8 5G फोन की बात करें तो इसे 15 हजार रुपये तक के बजट में लाया जा सकता है। वहीं फोन के टॉप वेरिएंट का रेट 18 हजार रुपये तक जा सकता है। लीक के अनुसार फोन में 45W फास्ट चार्जिंग और 5,520mAh बैटरी दी जा सकती है। वहीं फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल डुअल रियर और 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here