7000mAh बैटरी वाले 5G फोन का रेट बढ़ा, 2500 रुपये महंगा हुआ realme P4 Lite

Join Us icon

रियलमी ने मार्च महीने में सस्ता 5जी फोन ​पी4 लाइट इंडिया में लॉन्च किया था जो 7000mAh battery, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 14GB RAM की ताकत (6जीबी+8जीबी) से लैस होकर आया था। लॉन्च कि सिर्फ 2 महीने बाद ही इस मोबाइल की कीमत में 2,500 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। यह मोबाइल महंगा हो गया है और अब realme P4 Lite 5G फोन खरीदने के लिए एक्स्ट्रा पैसे चुकाने पड़ेंगे।

realme P4 Lite 5G प्राइस

यह रियलमी फोन भारतीय बाजार में तीन मेमोरी वेरिएंट्स में लाया गया है। फोन के बेस वेरिएंट में 4GB RAM + 64GB Storage दी गई है जिसका लॉन्च प्राइस 12,999 रुपये है। इस वेरिएंट की कीमत में 2,000 रुपये का इजाफा कर दिया गया है जिसके बाद फोन का रेट बढ़कर 14,999 रुपये हो गया है। वहीं 4GB+128GB वेरिएंट 13,999 रुपये में लॉन्च हुआ था लेकिन अब इसकी कीमत 16,499 रुपये हो गई है।

128जीबी मेमोरी वाले फोन वेरिएंट का दाम कंपनी की ओर से 2,500 रुपये बढ़ाया गया है। realme P4 Lite 5G फोन का टॉप वेरिएंट 6GB RAM के साथ 128GB Storage सपोर्ट करता है जिसे 15,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। अब 2,500 रुपये के प्राइस हाइक के बाद इस वेरिएंट का प्राइस बढ़कर 18,499 रुपये हो गया है। यह सस्ता 5जी फोन आज से ही नई कीमत पर सेल के ​लिए उपलब्ध हो गया है और इसे खरीदने के लिए जेब ढ़ीली करनी पड़ेगी।

realme P4 Lite 5G स्पेक्स डिटेल्स

यह रियलमी 5जी फोन 6.8-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लाया गया है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली स्क्रीन है जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। वहीं फोन डिस्प्ले पर 900nits ब्राइटनेस और 180Hz टच सैंपलिंग रेट का सपोर्ट भी दिया गया है। यह Smart Touch 2.0 फ्लिकर फ्री स्क्रीन है जो टच रिस्पांस फास्ट बनाती है और साथ ही लंबे फोन यूज से आंखों को नुकसान पहुंचने से भी रोकती है।

realme P4 Lite 5G फोन की सबसे बड़ी खूबी इसकी बड़ी बैटरी है। पावर बैकअप के लिए रियलमी पी4 लाइट 7000mAh Battery सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद इसपर लगातार 19 घंटे, 35 मिनट तक YouTube वीडियो चलाई जा सकती है। यह 6 साल की बैटरी हेल्थ आती है और मोबाइल Bypass charging टेक्नोलॉजी भी मौजूद है। फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 15W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है।

रियलमी पी4 लाइट 5जी फोन एंड्रॉयड 16 आधारित रियलमी यूआई 7.0 रर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं फोन हीट होने से बचाने के लिए इसमें 5300mm2 Airflow VC Cooling का सपोर्ट मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए realme P4 Lite 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल मेन ओआइएस सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रियलमी पी4 लाइट 5जी मोबाइल 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

रियलमी पी4 लाइट 5जी स्मार्टफोन IP64 रेटिंग के साथ लाया गया है जो इसे हल्की फुल्की पानी की बौछारों से बचाने में मदद करता है। इसमें रिवर्स चार्जिंग भी दी गई है जिससे दूसरे मोबाइल्स को भी चार्ज किया जा सकता है। बताते चलें कि मोबाइल को एक्सटेंडेड रैम टेक्नोलॉजी की पावर प्राप्त है जो फिजिकल रैम में 8जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 14जीबी रैम की ताकत दे सकती है। यूजर्स को इस फोन में 2 एंडरॉयड ओएस और 3 सिक्योरिटी अपडेट मिलेगी।

realme P4 Lite 5G Price
Rs. 13,999
Go To Store
See All Prices
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here