Redmi Note 15 5G फोन इंडिया में लॉन्च, इसमें लगा है 108MP कैमरा और Curved AMOLED स्क्रीन

Join Us icon

Xiaomi सब-ब्रांड Redmi ने आज लंबे अंतराल के बाद इंडिया में अपना नया नोट फोन पेश किया है। कंपनी की ओर से लॉन्च कर दिया गया है। इस मोबाइल ने साल 2024 में लॉन्च हुए Redmi Note 14 के सक्सेसर के तौर पर एंट्री ली है जिसमें Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर और 108MP Camera की खूबियां मौजूद है। नए रेडमी नोट 15 5जी फोन की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

सबसे पहले परफॉर्मेंस पावर की बात करें तो रेडमी नोट 15 5जी फोन क्वालकॉम के Snapdragon 6 Gen 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है। यह 4नैनोमीटर प्रोसेस पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता है। ब्रांड के मुताबिक यह पिछली जेरनेशन की तुलना में 10% GPU और 30% CPU परफॉर्मेंस बूस्ट कर सकता है।

Redmi Note 15 5G फोन को 2392 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.77-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। यह Curved AMOLED पैनल पर बनी पंच-होल डिस्प्ले है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200nits ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। यह मोबाइल Hydro Touch 2.0 फीचर से लैस है जिसके चलते गीले हाथों से भी फोन स्क्रीन पर काम किया जा सकता है। यह डिस्प्ले टीयूवी ट्रिपल आई केयर सर्टिफाइड है जो लंबे फोन यूज़ के बाद भी आंखों को नुकसाने पहुंचने से रोकेगी।

फोटोग्राफी के लिए रेडमी नोट 15 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 108-मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया गया है। यह हाई रेजोल्यूशन कैमरा है जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) के साथ 4K Video रिकॉर्ड कर सकता है। इस कैमरा में यूजर्स को मल्टीफोकल पोर्टरेट और डायनामिक शॉट्स भी मिलेंगे। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह Redmi 5G फोन 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

इन दिनों बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोंस का चलन है। लेकिन Redmi फैंस को नया नोट 15 5जी फोन इस ट्रेंड से कुछ पीछे लगेगा। पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन को 5520mAh Battery से लैस कर बाजार में उतारा गया है। वहीं फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। बताते चलें कि कंपनी ने Redmi Note 15 को 5 साल की बैटरी हेल्थ के साथ पेश किया है।

रेडमी नोट 15 5जी फोन IP66 रेटिंग के साथ लाया गया है। इसे बहुत ज्यादा प्रभावशाली तो नहीं कहेंगे लेकिन हल्की फुल्की पानी की बौछारों से फोन को सुरक्षित रखा जा सकेगा। यह नया रेडमी स्मार्टफोन Xiaomi HyperOS 2 पर काम करेगा। कंपनी ने इसपर 48 महीने की लैग-फ्री परफॉर्मेंस देने का दावा कर रही है। बताते चलें कि स्मार्टफोन की थिकनेस केवल 7.35mm है जो इसे स्लीक लुक देगी।

रेडमी नोट 15 5G दो स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया गया है इसके 8GB रैम+128GB वैरियंट की कीमत 22,999 रुपये रखी गई है। जबकि 8GB रैम +256 जीबी स्टोरेज 24,999 रुपये का है। इसकी सेल आने वाले 9 जनवरी से अमेजन और अन्य रिटेल आउटलेट्स पर शुरू होगी। ग्राहकों को शुरुआती ऑफर्स के तहत 3,000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी प्रदान किया जाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here