Samsung Galaxy A27 5G लॉन्च कंफर्म! कंपनी वेबसाइट पर दिखी डिटेल

Join Us icon

सैमसंग ने कुछ समय पहले ही भारतीय बाजार में अपने दो प्रीमियम स्मार्टफोन Samsung Galaxy A37 5G और Samsung Galaxy A57 5G लॉन्च किए हैं। इन दोनों के बाद कंपनी Samsung Galaxy A27 5G फोन लाने की तैयारी कर रही है। सैमसंग ने हालांकि अभी तक इस अपकमिंग मोबाइल से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है लेकिन ब्रांड की ऑफिशियल वेबसाइट पर इस फोन का नाम सामने आ गया है। कंपनी की नजरअंदाजी से ही, लेकिन कम से कम गैलेक्सी ए27 लॉन्च कंफर्म तो हो ही गया है।

Samsung Galaxy A27 5G फोन को सैमसंग ब्राजील वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है जिसकी जानकारी हमें गैलेक्सीक्लब के जरिये मिली है। ब्राजीलियन वेबसाइट पर Samsung Wallet सपोर्ट करने वाले डिवाइसेज का पेज बनाया गया है। इस पेज पर मार्केट में बिक रहे सैमसंग स्मार्टफोंस के नामों के बीच गैलेक्सी ए27 का नाम भी मौजूद है। मोबाइल के नाम से स्पष्ट हो गया है कि कंपनी बेहद जल्द Galaxy A27 5G फोन को टेक मंच पर पेश कर सकती है।

सैमसंग गैलेक्सी ए27 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सामने आए लीक्स के अनुसार यह मोबाइल Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। बताते चलें कि यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। गौरतलब है कि Samsung Galaxy A36 5G फोन इसी प्रोसेसर पर लॉन्च हुआ था।

लीक्स के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी ए27 5जी स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इस कैमरा मॉड्यूल में 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर के सा​थ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर मौजूद रहेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Galaxy A27 5G फोन को 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस कर मार्केट में उतारा जा सकता है।

Samsung Galaxy A26

बैटरी के मामले में इस अपकमिंग सैमसंग 5जी फोन से लोगों को निराशा हो सकती है। कंफर्म तो नहीं है लेकिन लीक्स में बताया जा रहा है कि यह मोबाइल 5000mAh battery पर लॉन्च किया जा सकता है। मौजूदा ट्रेंड में यह कुछ छोटी लगेगी। सैमसंग अपने फोंस में लंबी ओएस अपग्रेड देती है और यही हमें Samsung Galaxy A27 5G में भी देखने को मिलेगी।

सैमसंग गैलेक्सी ए27 5जी फोन बीते दिनों लॉन्च हुए Samsung Galaxy A37 5G के छोटे वर्ज़न के रूप में आएगा। गैलेक्सी ए37 की कीमत 41,999 रुपये से शुरू होती है। ऐसे उम्मीद कर सकते हैं कि गैलेक्सी ए27 5जी फोन 32,999 रुपये तक के रेट पर इंडिया में लॉन्च किया जा सकता है। फोन के बेस वेरिएंट में 8GB RAM + 128GB Storage देखने को मिल सकता है।

Samsung Galaxy A37

सैमसंग गैलेक्सी ए37 5जी फोन की ही बात करें तो यह Exynos 1480 प्रोसेसर पर काम करता है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और Vision Booster फीचर वाली 6.7-इंच फुलएचडी+ Super AMOLED+ डिस्प्ले लगी है। पावर बैकअप के लिए 5000एमएएच बैटरी के साथ 45W चार्जिंग दी गई है। फोटोग्राफी के लिए 50MP + 8MP + 5MP ट्रिपल रियर कैमरा और 12 मेगापिक्सल फ्रंट मौजूद है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here