
सैमसंग ने फरवरी महीने में सस्ता 5G फोन Samsung Galaxy F70e इंडिया में लॉन्च किया था। यह मोबाइल सिर्फ 12,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लाया गया था जिसमें 4GB RAM, 128GB Storage, MediaTek Dimensity 6300 और बड़ी 6000mAh battery की ताकत दी गई थी। अब कंपनी इसी मोबाइल का ‘प्रो’ मॉडल लेकर आ रही है। Samsung Galaxy F70 Pro 5G फोन इंडिया में लॉन्च होने वाला है।
सैमसंग गैलेक्सी एफ70 प्रो भारतीय बाजार में बेहद जल्द पेश किया जाएगा। कोई भी मोबाइल इंडिया में आने से पहले ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) पर सर्टिफाइड होता है। बीआईएस सर्टिफिकेशन प्राप्त करने के बाद ही फोन को इंडिया में लॉन्च किया जाता है। Samsung Galaxy F70 Pro ने इस सप्ताह यही BIS सर्टिफिकेशन पास कर लिया है जो साफ करता है कि यह सैमसंग फोन जल्द ही भारत में अनाउंस होगा। अब बस गैलेक्सी एफ70 प्रो इंडिया लॉन्च डेट अनाउंस होने का इंतजार किया जा रहा है।
Samsung Galaxy F70 Pro को बीआईएस पर SM-E476B/DS मॉडल नंबर के साथ सर्टिफाइड किया गया है। इस मॉडल नंबर में मौजूद ‘DS’ डुअल सिम सपोर्ट को दर्शाता है। इस लिस्टिंग में फोन के फीचर्स या स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी कोई अन्य जानकारी तो सामने नहीं आई है लेकिन यह जरूर कंफर्म हो गया है कि सैमसंग का नया फोन आ रहा है। बहरहाल सैमसंग गैलेक्सी एफ70 प्रो इंडिया लॉन्च डेट अनाउंस होते ही खबर अपडेट करते हुए पाठकों को सूचित कर दिया जाएगा।
सैमसंग गैलेक्सी एफ70 प्रो से पहले इस सीरीज में सिर्फ Galaxy F70e 5G फोन ही लाया गया है। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है जो 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में 532024 AnTuTu Score अचीव कर चुका है। यह मोबाइल एंडरॉयड 16 आधारित One UI 8.0 पर काम करता है। यह सैमसंग 5जी फोन 6 ओएस अपग्रेड और 6 सिक्योरिटी अपडेट के साथ आया है।

Samsung Galaxy F70e 5G में 720 x 1600 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की एचडी+ स्क्रीन दी गई है। यह एलसीडी पैनल पर बनी डिस्प्ले है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 260PPI और 800nits ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। यह IP54 रेटिंग वाला फोन है जो पानी की बौछारों से इसे सुरक्षित रखता है। स्क्रीन के उपरी हिस्से पर दी गई वॉटर ड्रॉप नॉच में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है।
पावर बैकअप के लिए गैलेक्सी एफ70ई में तगड़ी 6000mAh बैटरी लगी है। हमारी टेस्टिंग में यह 11 घंटे, 51 मिनट का PCMark Battery बेंचमार्क स्कोर हासिल कर चुकी है। वहीं फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए 25W फास्ट चार्जिंग मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy F70e 5G फोन के डुअल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर के साथ मिलकर काम करता है।












