9199 रुपये में ​खरीदें 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी वाला लेटेस्ट 5G फोन! मिलेगी 8GB RAM की पावर

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/03/samsung-5g-phone.jpg

सैमसंग ने पिछले महीने ही भारत में लो बजट 5जी फोन Samsung Galaxy M06 लॉन्च किया था। यह एंट्री लेवल डिवाइस 7 मार्च से पहली बार देश में सेल के लिए उपलब्ध हुआ था। लेकिन अपने फैंस को तोहफा देते हुए कंपनी ने एक महीने के भीतर इस 5जी मोबाइल फोन का रेट कम कर दिया है। सैमसंग गैलेक्सी एम06 5जी 800 रुपये की छूट के साथ बेचा जा रहा है जिसके बाद यह मोबाइल केवल 9,199 रुपये में खरीदा जा सकता है।

सस्ता सैमसंग 5जी फोन

लॉन्च प्राइस – ₹9,999
डिस्काउंट – ₹800
सेलिंग प्राइस – ₹9,199

सैमसंग गैलेक्सी एम06 कंपनी का सबसे नया और सबसे सस्ता 5जी फोन है। यह मोबाइल दो रैम वेरिएंट्स में लाया गया था जिनमें 4GB RAM + 128GB Storage का लॉन्च प्राइस 9,999 रुपये था। शॉपिंग साइट अमेजन इस 4जीबी रैम वाले 5जी फोन को 9,199 रुपये में बेच रही है। बिना किसी कूपन या बैंक कार्ड के ही इस सैमसंग स्मार्टफोन पर 800 का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

इस छूट का लाभ कोई भी व्यक्ति व ग्राहक उठा सकता है। गैलेक्सी एम06 5जी फोन को Sage Green और Blazing Black कलर में खरीदा जा सकता है। लगे हाथ बताते चलें कि इस फोन का 6GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट 10,699 रुपये में बिक रहा है जो 11,499 रुपये में लॉन्च हुआ था। सैमसंग गैलेक्सी एम06 5जी फोन को सस्ते रेट पर खरीदने के लिए यहां क्लिक करें

Samsung Galaxy M06 5G स्पेसिफिकेशन्स

स्क्रीन : सैमसंग गैलेक्सी एम06 5जी फोन 720 x 1600 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.74-इंच की एचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह पीएलएस एलसीडी पैनल पर बनी वॉटरड्रॉप नॉच स्क्रीन है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 800निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है।

परफॉर्मेंस : Samsung Galaxy M06 5G फोन एंड्रॉयड 15 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

मेमोरी : सैमसंग गैलेक्सी एम06 5जी फोन एक्सटेंडेड रैम टेक्नोलॉजी से लैस है। यह 4जीबी फिजिकल रैम में 4जीबी वचुर्अल रैम तथा 6जीबी फिजिकल रैम में 6जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इन्हें क्रमश: 8GB और 12GB RAM की ताकत देती है। दोनों वेरिएंट 128GB स्टोरेज सपोर्ट करते हैं।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए यह सैमसंग का सस्ता 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश लाइट से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल वाइड एंगल लेंस दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए Samsung Galaxy M06 5G में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इस सस्ते 5जी सैमसंग फोन को 25वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है।

खास फीचर्स : सैमसंग गैलेक्सी एम06 स्मार्टफोन में 12 5G Bands मिलते हैं तो मोबाइल में बढिया 5जी नेटवर्क और फास्ट इंटरनेट स्पीड देंगे। इसमें Quick Share और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इस फोन के साथ 4 जेनरेशन की ओएस अपडेट और 4 साल की सिक्योरिटी अपग्रेड मिलती है।

Samsung Galaxy M06 5G Price
Rs. 13,999
Go To Store
See All Prices
See Full Specs