
स्मार्टफोन की खरीदारी के वक्त आप डिजाइन, डिसप्ले, कैमरा, प्रोसेसर और रैम सहित कई फीचर्स पर ध्यान देते हैं। परंतु जब बजट थोड़ा बड़ा होता है तो इन फीचर्स के साथ फोन में थोड़ी प्रीमियमनेस भी चाहते हैं। जैसे कि कैमरे का मेगापिक्सल तो ज्यादा हो साथ में क्वालिटी भी बेस्ट हो और एडवांस फीचर्स से लैस हो, डिस्प्ले AMOLED हो लेकिन उसके साथ ब्राइटनेस भी ज्यादा हो और प्रोसेसर अच्छा नहीं दमदार हो। यदि आप भी अपने बजट में ऐसी ही ऐसा ही फोन लेना चाहते हैं और आपका 30,000 रुपये के आस-पास है तो आज बाजार में कई फोन हैं जो आपकी जरूरतों को पूरी करने में सक्षम हैं। इस आर्टिकल में हमने 30,000 रुपये के बजट में ऐसे ही बेस्ट फोन की जानकारी दी है।
Motorola Edge 60 Pro
पिछले कुछ सालों में मोटोरोला फोन की लोकप्रियता काफी बढ़ी है और लोग मोटो फोन लेना चाह रहे हैं। यदि आप भी ऐसा ही कुछ सोच रहे हैं तो फिर 30,000 रुपये के प्राइस में मोटोरोला का नया फोन है जो काफी बेहतर कहा जा सकता है। यहां हम बात कर रहे हैं Motorola Edge 60 Pro की। इस फोन में 6.7 इंच का SuperHD (1220p) क्वॉड-कर्व्ड POLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ बाता है। फोन की स्क्रीन पर Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन मिल जाता है जो इसे छोटे मोटो खरोंच से बचाते हैं।
यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 एक्सट्रीम चिपसेट पर काम करता है और 8GB और 12GB के दो रैम के साथ पेश किया है। वहीं स्टोरेज के लिए 256GB की मैमोरी है जो UFS 4.0 तकनीक सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी (OIS), 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड + मैक्रो और 10 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस है जो 3x ऑप्टिकल जूम और 50x सुपर जूम सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।
पावर बैकअप के लिए इस फोन में 6,000एमएएच बैटरी दी गई है 90 वॉट टर्बो पावर चार्जिंग के साथ आता है। फोन IP68/IP69 रेटिंग प्राप्त है जो धूल, पानी और गिरने से कुछ हद तक सुरक्षित रहता है।
Motorola Edge 60 Pro स्पेसिफिकेशन
प्रोसेसर- MediaTek Dimensity 8350
रैम- 8GB और 12GB
स्टोरेज- 256GB
डिस्प्ले- 6.7 इंच FHD+ POLED
कैमरा- 50 MP + 50 MP + 10 MP
फ्रंट कैमरा- 50 MP
बैटरी- 6000 mAh
चार्जर- 80 वॉट
Vivo V50e 5G
यदि आप 30,000 रुपये के प्राइस में शानदार कैमरा फोन लेना चाहते हैं तो फिर Vivo V50e 5G को देख सकते हैं। वहीं अच्छी बात यह कही जा सकती है कि इसमें मेन कैमरे के साथ सेल्फी कैमरा भी शानदार है। फोन में 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है जो एफ/2.0 अपर्चर सपोर्ट करता है। इसमें आपको 92 डिग्री तक का फील्ड ऑफ व्यू मिल जाता है। फोन का फ्रंट कैमरा भी 4K Video रिकॉर्ड करने में सक्षम है।
मेन कैमरे की ओर चलें तो Vivo V50e 5G में डुअल रियर कैमरा दिया गया है और इसका मेन सेंसर 50 मेगापिक्सल का है जो OIS के साथ आता है। इसके लिए कंपनी ने Sony IMX882 सेंसर का उपयोग किया है और यह एफ/1.79 तक अपर्चर सपोर्ट करता है। इसके साथ ही एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल wide-angle लेंस है, जो 116 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ आता है। इसमें आपको AI Studio Light Portrait 2.0 और ओरा लाइट जैसे फीचर्स मिलते हैं जो इसे दूसरे से अलग बनाते हैं।
रही बात दूसरे स्पेसिफिकेशन की तो वीवो वी50ई 5जी को कंपनी ने मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 चिपसेट पर पेश किया है। इसके साथ ही 8GB की रैम और 128GB व 256GB के दो स्टोरेज ऑप्शन मिल जाते हैं। फोन में 6.77-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले है और कंपनी ने एमोलेड पैनल का उपयोग किया है। फोन में 120Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट और 1800निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। इन सबके साथ 5,600एमएएच बैटरी और 90 वॉट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।
Vivo V50e 5G स्पेसिफिकेशन
प्रोसेसर- MediaTek Dimensity 7300
रैम- 8GB
स्टोरेज- 128GB और 256GB
डिस्प्ले- 6.77 इंच FHD+ AMOLED
कैमरा- 50 MP + 8 MP
फ्रंट कैमरा- 50 MP
बैटरी- 5600 mAh
चार्जर- 90 वॉट
Samsung Galaxy M56 5G स्पेसिफिकेशन
सैमसंग एम सीरीज में नया फोन Galaxy M56 5G लॉन्च हुआ है जो शानदार डिस्प्ले और दमदार कैमरे के साथ आता है। इस फोन में 6.7 इंच की FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। वहीं फोन की स्क्रीन Corning Gorilla Glass Victus प्रोटेक्ट है जो इसे छोटे मोटे खरोंच से बचाने का भरोसा देता है।
Samsung Galaxy M56 5G में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है, जहां मेन कैमरा 50 MP का है और यह OIS सपोर्ट करता है। वहीं फोन में 8 MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 2MP मैक्रो लेंस भी है। फ्रंट में आपको 12MP का सेल्फी कैमरा मिलता है जो AI फीचर्स से लैस है। यह कैमरा सेटअप डे-लाइट और लो-लाइट दोनों कंडीशन में शानदार परफॉर्मेंस देता है।
यह फोन 4 नैनोमीटर फैब्रिकेशन बेस्ड Samsung Exynos 1480 चिपसेट पर काम करता है और इसमें 2.75 GHz का ऑक्टा कोर प्रोसेसर है। फोन में आपको 8GB LPDDR5x रैम के साथ 128GB और 256GB का स्टोरेज मिलता है जो UFS 3.1 तकनीक के साथ आता है। इस फोन में AI Eraser, Edit Suggestions और Image Clipper जैसे AI फीचर्स शामिल हैं। फोन में 5000mAh की बैटरी और 45 वॉट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।
Samsung Galaxy M56 5G स्पेसिफिकेशन
प्रोसेसर- Samsung Exynos 1480
रैम- 8GB
स्टोरेज- 128GB और 256GB
डिस्प्ले- 6.7 इंच FHD+ AMOLED
कैमरा- 50 MP + 8 MP + 2 MP
फ्रंट कैमरा- 12 MP
बैटरी- 5000 mAh
चार्जर- 45 वॉट
OnePlus Nord 4

पिछले साल वनप्लस ने अपने दमदार फोन Nord 4 को पेश किया था और यह फोन अब भी परफॉर्मेंस के मामले में काफी शानदार है। इसका डिजाइन यूनिक है और कैमरा भी दमदार है। फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह Qualcomm Snapdragon 7 Plus Gen 3 चिपसेट पर काम करता है जो काफी स्टेबल है। इसके साथ ही फोन में आपको 8GB और 12GB के दो रैम ऑप्शन मिल जाते हैं। मैमोरी के लिए 128 जीबी और 256जीबी का ऑप्शन दिया गया है। OnePlus Nord 4 में 6.74 इंच की AMOLED डिस्प्ले है जो 1240×2772 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 120 Hz तक का स्क्रीन रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 MP वाइड-एंगल प्राइमरी रियर कैमरा और 8 MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा है मिलता है जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग 60fps पर करने में सक्षम है। फ्रंट कैमरा 16 MP सेल्फी कैमरा मिल जाता है। बैटरी की बात करें तो इसमें 5500 mAh की बैटरी दी गई है, जो 100W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।
OnePlus Nord 4 स्पेसिफिकेशन
प्रोसेसर- Qualcomm Snapdragon 7 Plus Gen 3
रैम- 8GB और 12GB
स्टोरेज- 128GB और 256GB
डिस्प्ले- 6.74 इंच की AMOLED
कैमरा- 50 MP + 8 MP
फ्रंट कैमरा- 16 MP
बैटरी- 5500 mAh
चार्जर- 100 वॉट
iQOO Neo 10R

हाल में आईकू ने 30 हजार रुपये के बजट में दमदार फोन पेश किया है जो न सिर्फ स्टाइल पर बल्कि परफॉर्मेंस और गेमिंग के मामले में शानदार है। जी हां! हम यहां बात कर रहे हैं iQOO Neo 10R की। यह फोन Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर पर काम करता है जो एक फ्लैगशिप ग्रेड प्रोसेसर है। इसके साथ ही फोन में 8GB रैम और 128जीबी की स्टोरेज मिल जाती है। डिस्प्ले क बात करें तो इस फोन में 6.78 इंच की AMOLED स्क्रीन है जो 1260×2800 पिक्सल रेजोल्यूशन और 144 Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। यह फोन 50 MP प्राइमरी कैमरा और 8 MP अल्ट्रा-वाइड कैमरे के साथ आता है। फ्रंट में 32 MP कैमरा का सेल्फी कैमरा मिल जाता है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 6400 mAh की बड़ी बैटरी है जो 80W फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।
iQOO Neo 10R स्पेसिफिकेशन
प्रोसेसर- Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3
रैम- 8GB और 12GB
स्टोरेज- 128GB और 256GB
डिस्प्ले- 6.78 इंच AMOLED
कैमरा- 50 MP + 8 MP
फ्रंट कैमरा- 16 MP
बैटरी- 6400 mAh
चार्जर- 80 वाट
realme P3 Ultra

30,000 रुपये के बजट में realme P3 Ultra भी एक दमदार फोन है जो आपकी डेली यूसेज को आसानी से हैंडल करने में सक्षम है। फोन में आपको 6.83 इंच की AMOLED डिस्प्ले है जो 1272×2800 पिक्सल (FHD+) रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। Android v15 आधारित यह फोन MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर से लैस है, जो आपको बेहतर परफॉर्मेंस का भरोसा देते हैं। 8GB और 12GB RAM ऑप्शन में पेश किया है और आपको 128जीबी और 256जीबी का मैमोरी ऑप्शन मिल जाता है।
realme P3 Ultra स्पेसिफिकेशन
प्रोसेसर- MediaTek Dimensity 8350
रैम- 12GB
स्टोरेज- 128GB और 256GB
डिस्प्ले- 6.83 इंच की AMOLED
कैमरा- 50 MP + 8 MP
फ्रंट कैमरा- 16 MP
बैटरी- 6000 mAh
चार्जर- 80 वाट
Nothing Phone 3a Pro

यदि आप एक साफ सुथरा ऑपरेटिंग सिस्टम वाला फोन लेना चाह रहे हैं जो दमदार परफॉर्मेंस और यूनिक लुक में हो तो Nothing Phone 3a Pro की ओर जा सकते हैं। यह फोन ट्रांस्पेरेंट लुक के साथ आता है जो बाकी डिवाइस से इसे अलग बनाते हैं। इसके स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.77 इंच की Flexible AMOLED डिस्प्ले है FHD+ रेजोल्यूशन के साथ आता है। यह फोन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए, इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप है और जिसमें 50 MP वाइड-एंगल प्राइमरी कैमरा, 8 MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल और 50 MP पेरिस्कोप शामिल है। यह फोन 60x डिजिटल जूम और 3x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करता है। फ्रंट में भी 50 MP कैमरा मिल जाता है। पावर बैकअप के लिए 5000 mAh बैटरी है, जो 50W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वहीं परफॉर्मेंस की बा करें तो कंपनी ने इसे Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट के साथ पेश किया है और इसमें 8 GB और 12 GB RAM के साथ आता है। वहीं स्टोरेज के लिए आपको 128GB और 256 GB की मैमोरी मिल जाती है।
Nothing Phone 3a Pro स्पेसिफिकेशन
प्रोसेसर- Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3
रैम- 8GB और 12GB
स्टोरेज- 128GB और 256GB
डिस्प्ले- 6.77 इंच Flexible AMOLED
कैमरा- 50 MP + 8 MP + 50 MP
फ्रंट कैमरा- 50 MP
बैटरी- 5000 mAh
चार्जर- 50 वाट
vivo T3 Ultra

यदि आप इस प्राइस में वीवो फोन लेने का प्लान कर रहे हैं तो फिर vivo T3 Ultra की ओर जा सकते हैं। यह एक बेहद ही दमदार फोन है जो MediaTek के Dimensity 9200 Plus फ्लैगशिप चिपसेट के साथ आता है जो हैवी गेमिंग से लेकर मल्टीटास्किंग हर मामले में शानदार है। फोन में आपको 8GB और 12GB ऑप्शन में आता है। वहीं इसमें 6.78 इंच की AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले है जो 1260×2800 पिक्सल (FHD+) रेजोल्यूशन के साथ आता है। कंपनी ने इसे 50 MP प्राइमरी कैमरा और 8 MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरे से लैस किया है। कैमरे के साथ इमसें Aura Light देखने को मिलेगा जो फोटोग्राफी को शानदार बनाता है। वहीं फ्रंट में भी 50 MP सेल्फी कैमरा है। यह फोन 5500 mAh की बैटरी और 80 वाट फ्लैश चार्जिंग को सपोर्ट के साथ आता है। इसमें आपको 128GB और 256GB की इंटरनल स्टोरेज मिल जाती है।
vivo T3 Ultra स्पेसिफिकेशन
- प्रोसेसर- MediaTek के Dimensity 9200 Plus
- रैम- 8GB और 12GB
- स्टोरेज- 128GB और 256GB
- डिस्प्ले- 6.78 इंच AMOLED
- कैमरा- 50 MP + 8 MP
- फ्रंट कैमरा- 50 MP
- बैटरी- 5500 mAh
- चार्जर- 80 वाट














