12GB RAM और Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर पर लॉन्च होगा OPPO Reno 15! गीकबेंच पर हुआ खुलासा

Join Us icon

ओपो रेनो 15 सीरीज इंडिया आ रही है। कंपनी की ओर से सीरीज लॉन्च को टीज़ किया जा चुका है जिसे जनवरी 2026 में भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। अभी तक यह कयास लगाए जा रहे थे कि इंडिया में लॉन्च होने वाला OPPO Reno 15 5G फोन चीन में मौजूद मॉडल से अलग होगा। वहीं आज बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म गीकबेंच ने इसकी पुष्टि कर दी है। दरअसल इंडिया में लॉन्च होने से पहले यह अपकमिंग ओपो मोबाइल गीकबेंच पर लिस्ट हुआ है और यहां फोन में दिए जाने वाले प्रोसेसर का खुलासा हो गया है।

OPPO Reno 15 5G फोन को गीकबेंच पर Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर के साथ लिस्ट किया गया है। यहां फोन के मदरबोर्ड सेक्शन में स्नेपड्रैगन 7 जेन 4 का कोडनेम ‘sun’ लिखा गया है। चीन में ओपो रेनो 15 5जी फोन MediaTek Dimensity 8450 प्रोसेसर पर लाया गया था। यानी भारतीय बाजार में आ रहा ओपो रेनो15 परफॉर्मेंस के मामले में चाइनीज फोन से अलग ही होगा।

अगर हम कहें कि इंडिया में लॉन्च होने वाला OPPO Reno15 चीन मॉडल से कम पावरफुल होगा, तो इसे गलत नहीं माना जाएगा। दरअसल चाइना में मौजूद रेनो 15 5जी फोन का 8-कोर मोबाइल सीपीयू 2.1GHz से लेकर 3.25GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। लेकिन गीकबेंच पर लिस्ट हुआ रेनो 15 इंडियन मॉडल 1.84GHz बेस फ्रिक्वेंसी से लेकर 2.80GHz हाई क्लॉक स्पीड पर ही रन कर सकता है। यह चाइनीज मॉडल से कम है!

गीकबेंच पर सामने आए ओपो रेनो फोन का मॉडल नंबर OPPO CPH2825 है। यहां फोन को 12GB RAM से लैस बताया गया है। हो सकता है कि यह मोबाइल का टॉप वेरिएंट हो और कंपनी ओपो रेनो 15 5जी फोन को इंडिया में 8GB RAM पर भी लॉन्च कर दे। वहीं साथ ही बताते चलें कि इस अपकमिंग ओप्पो मोबाइल को गीकबेंच पर सिंगल-कोर में 1192 स्कोर और मल्टी-कोर में 3694 स्कोर प्राप्त हुआ है। फिलहाल कंपनी द्वारा ऑफिशियल जानकारी दिए जाने का इंतजार किया जा रहा है।

oppo-reno-15-series-india-launch-confirmed

चीन में लॉन्च हो चुके ओपो रेनो 15 और रेनो 15 प्रो की बात करें तो फोटोग्राफी के लिए इनमें 200MP मेन सेंसर, 50MP अल्ट्रावाइड और 50MP टेलीफोटो कैमरा वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। ये 50MP सेल्फी कैमरा वाले फोन हैं। OPPO Reno15 में 6.32-इंच स्क्रीन लगी है और Reno15 Pro में 6.78-इंच फुलएचडी+ फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले दी गई है। पावर बैकअप के लिए रेनो 15 में 6,200mAh बैटरी और रेनो 15 प्रो में 6,500mAh बैटरी लगाई गई है। दोनों फोन 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करते हैं और प्रो मॉडल में 50W वायरलेस चार्जिंग भी दी गई है।

OPPO Reno 15 Pro Mini इस बार इंडिया में इस सीरीज का मुख्य आर्कषण साबित हो सकता है। यह मोबाइल अभी तक चीन या ग्लोबल मार्केट में रिवील नहीं हुआ है और सबसे पहले भारतीय बाजार में ही उपलब्ध कराया जाएगा। अगर लीक्स की मानें तो इसे MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। इंडिया में Reno 14 Pro भी इसी प्रोसेसर पर लॉन्च हुआ था।

oppo-reno-15c-after-reno-15-pro-details-leaked

लीक के अनुसार यह कॉम्पैक्ट ओपो फोन होगा जिसमें 6.32-इंच की 1.5K flat OLED स्क्रीन मिल सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें भी 200MP + 3.5x 50MP टेलीफोटो लेंस + 50MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस वाला ट्रिपल रियर कैमरा और 50MP Selfie सेंसर दिया जा सकता है। इस मोबाइल में 80W फास्ट चार्जिंग के साथ रिवर्स चार्जिंग तकनीक भी मिल सकती है। वहीं लीक के मुताबिक यह ओपो 5जी फोन IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here