10 हजार से कम का लेटेस्ट 5G फोन, सिर्फ 9999 रुपये में खरीदें 6000mAh battery वाला मोबाइल

Join Us icon

10 हजार रुपये तक का 5जी स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आज से भारत में एक नया मोबाइल सेल के लिए उपलब्ध हुआ है। यह लो बजट 5जी फोन है Tecno Spark Go. पिछले सप्ताह 14 अगस्त को टेक्नो स्पार्क गो 5जी फोन इंडिया में लॉन्च हुआ था जो आज 21 अगस्त को पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध हो रहा है। यह सस्ता 5जी फोन सिर्फ 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है जिसकी ब्रिकी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म पर होगी।

Tecno Spark Go 5G 9,999 रुपये का है। इसे सिंगल वेरिएंट में ही लाया गया है जिसमें 4GB RAM + 128GB Storage मिलती है। टेक्नो का यह नया 5जी फोन चार रंगों में परचेज किया जा सकता है जिनमें Sky Blue, Ink Black, Turquoise Green और Bikaner Red कलर शामिल हैं। यह मोबाइल उन लोगों के लिए कम आएगा जो कम रेट पर बड़ी बैटरी और बड़ी स्क्रीन वाला फोन चलाना चाहते हैं। स्पार्क गो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

टेक्नो स्पार्क गो 5जी फोन MediaTek Dimensity 6400 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। बताते चलें कि इस प्रोसेसर पर चलने वाला दुनिया का पहला फोन realme P3x 5G था जो 13,999 रुपये में भारत में लॉन्च हुआ था।

Tecno Spark Go 5G फोन रैम एक्सपेंडेबल टेक्नोलॉजी से लैस है जो मोबाइल की 4जीबी फिजिकल रैम में 4जीबी वचुर्अल रैम को जोड़कर इसे 8GB RAM (4जीबी+4जीबी) की ताकत देती है। यह मोबाइल एंड्रॉयड 15 पर लाया गया है जो HiOS 15 के साथ मिलकर काम करता है। इस फोन में टेक्नो की पसर्नल वचुर्अल असिस्टेंट Ella AI भी दी गई है जो कई भारतीय भाषाओं में काम कर सकती है।

टेक्नो स्पार्क गो 5जी स्मार्टफोन 720 x 1600 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.74-इंच एचडी+ स्क्रीन सपोर्ट करता है जो 120Hz रिफ्रेश रेट पर काम करती है। हाई रिफ्रेश रेट होने के चलते इसमें मोशन ब्लर कम मिलेगा और स्क्रॉलिंग व विजुअल्स काफी स्मूथ महसूस होंगे।

फोटोग्राफी के लिए यह Tecno Spark Go 5G फोन 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है और फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया गया है। फोन की बड़ी बैटरी इसकी मुख्य यूएसपी है। यह 6,000एमएएच बैटरी वाला 5जी फोन है जो 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में 14 घंटे, 37 मिनट का PCmark Battery बेंचमार्क स्कोर अचीव कर चुका है।

वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के​ लिए स्मार्टफोन को 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। टेक्नो स्पार्क गो 5जी फोन में खास ‘No Network Communication’ मोड दिया गया है जिसके चलते मोबाइल नेटवर्क सिग्नल न होने पर भी कॉलिंग की जा सकती है। वहीं बेहतर नेटवर्क के लिए इसमें 5G Carrier Aggregation और 4×4 MIMO टेक्नोलॉजी भी मिलती है।

टेक्नो स्पार्क गो 5जी फोन उन लोगों के काम आ सकता है जो मोबाइल में हैवी गेमिंग या प्रोसेसिंग वाला काम कम ही करते हैं और स्मार्टफोन का अधिकतर इस्तेमाल उसमें कंटेंट देखने के लिए करते हैं। 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली बड़ी स्क्रीन पर वीडियोज़ व रील्स देखने में मजा आएगा और बड़ी बैटरी के चलते इसे जल्दी-जल्दी चार्ज करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। याद रहे कि इसमें प्रोसेसिंग और कैमरा दोनों औसत दर्जे के ही मिलेंगे।

Tecno Spark Go 5G के अलावा 10 हजार से कम में किसी अन्य ब्रांड का बड़ी बैटरी वाला मोबाइल देखना चाह रहें है तो इसी रेंज में iQOO Z10 Lite एक ऐसा डिवाइस है जो 6,000एमएएच बैटरी के साथ स्पार्क गो को पीसीमार्क बैटरी बेंचमार्क टेस्ट में पछाड़ चुका है। इसके अलावा Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर वाला Redmi 14C भी इस प्राइस सेगमेंट में अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।

Best Competitors

iQOO Z10 Lite Rs. 13,999
77%
vivo T4 Lite Rs. 13,999
76%
See All Competitors
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here