
हैप्पी न्यू ईयर 2026 रियलमी फैंस के लिए कुछ ज्यादा ही हैप्पी होने वाला है। साल के पहले महीने में ही कंपनी अपनी नई ’16 प्रो सीरीज’ लेकर आ रही है। ब्रांड की ओर से लॉन्च डेट अनाउंस कर दी गई है। realme 16 Pro 5G और realme 16 Pro+ 5G 6 जनवरी को इंडिया में लॉन्च होंगे। इस बार ग्राहकों को कमाल का कैमरा मिलने वाला है। रियलमी 16 प्रो और 16 प्रो प्लस 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च होंगे।
रियलमी कंपनी 6 जनवरी को इंडिया में बड़े ईवेंट का आयोजन करने जा रही है जिसके मंच से रियलमी 16 प्रो और रियलमी 16 प्रो+ भारतीय बाजार में उतारे जाएंगे। यह लॉन्च ईवेंट दोपहर के 12 बजे शुरू होगा जिसमें इन दोनों स्मार्टफोंस की कीमत और सेल डिटेल्स के साथ ही फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की ऑफिशियल जानकारी दी जाएगी। बताते चलें कि इसी दिन इंडिया में Redmi Note 15 5G फोन भी लाया जा रहा है।
Tested by Vicky. Trusted in portraits.
From subtle details to confident frames, the #realme16ProSeries is built for portraits that feel real on Vicky, and on you.
Launching on 6th Jan, 12 PM.
Know More:https://t.co/Vk3a5ORmvH https://t.co/Ar1BcHr0iw… pic.twitter.com/ilBqhD8bnE
— realme (@realmeIndia) December 19, 2025
realme 16 Pro Series का कैमरा इस बार काफी खास होगा। कंपनी की ओर से बता दिया गया है कि सीरीज में शामिल होने वाले दोनों स्मार्टफोन 200-मेगापिक्सल सेंसर सपोर्ट करेंगे। फोटो देखकर पता चल रहा है कि रियलमी 16 प्रो और 16 प्रो प्लस डुअल रियर कैमरा सेटअप वाले होंगे। वहीं कंपनी के मुताबिक इस सीरीज में यूजर्स को Portrait लेंस भी मिलेगा। बताते चलें कि इससे पहले वाली रियलमी 15 सीरीज में कंपनी ‘प्रो+’ मॉडल नहीं लेकर आई थी। यानी इस बार realme 16 Pro+ तगड़ी स्पेसिफिकेशन्स के साथ मार्केट में एंट्री लेने वाला है।
सामने आई जानकारी के अनुसार रियलमी 16 प्रो 5जी फोन Orchid Purple (ऑर्किड पर्पल), Master Gold (मास्टर गोल्ड) और Pebble Grey (पेबल ग्रे) कलर में मार्केट में लाया जाएगा और रियलमी 16 प्रो+ 5जी इंडिया में Master Grey (मास्टर ग्रे), Camellia Pink (कैमेलिया पिंक) और Master Gold (मास्टर गोल्ड) कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।
लीक्स की मानें तो realme 16 Pro स्मार्टफोन मीडियाटेक प्रोसेसर पर लाया जा सकता है जिसके साथ 12जीबी रैम मिल सकती है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस मोबाइल को 6500एमएएच या इससे भी बड़ी बैटरी पर पेश किया जा सकता है। realme 16 Pro+ 5G फोन बीते दिनों टेना सर्टिफिकेशन पर लिस्ट हो चुका है। लिस्टिंग के अनुसार यह मोबाइल फोन Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है।
पावर बैकअप के लिए इस मोबाइल में 7,000mAh बैटरी दी जा सकती है। वहीं स्मार्टफोन को 6.8-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। इन दोनों स्मार्टफोंस की पुख्ता डिटेल 6 जनवरी को सामने आएगी। हमारा अनुमान है कि रियलमी 16 प्रो 30 हजार और रियलमी 16 प्रो प्लस 40 हजार रुपये तक की रेंज में लॉन्च हो सकता है।











