60MP Selfie कैमरे के साथ Motorola Edge 40 Pro हुआ ग्लोबली लॉन्च, सिर्फ 7 मिनट में होगा 0 से 50% चार्ज

Join Us icon
Highlights

  • Motorola Edge 40 Pro पश्चिमी देशों में उतारा गया है।
  • 60MP Selfie Camera इस मोटोरोला फोन की बड़ी खूबी है।
  • 125W चार्जिंग इसे 7 मिनट में ही 0 से 50% चार्ज कर सकती है।

Motorola ने आज आधिकारिक तौर पर अपना नया हाईएंड स्मार्टफोन Edge 40 Pro लॉन्च कर दिया है। इस मोबाइल फोन को फिलहाल यूरोपियन मार्केट में उतारा गया है लेकिन आने वाले दिनाें में इसे भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है। 12GB RAM के साथ यह स्मार्टफोन पावरफुल Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर पर रन करता है। मोटोरोला ऐज़ 40 प्रो की फोटोज़, फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल आप आगे देख सकते हैं।

motorola-edge-40-pro

मोटोरोला ऐज़ 40 प्रो की स्पेसिफिकेशन्स

डिजाईन

  • anti-fingerprint coating
  • IP686 Water Protection
  • 3D Glass Protection

Motorola Edge 40 Pro क्वॉड कर्व्ड फ्रंट डिजाईन वाला फोन है जो एल्युमिनियम फ्रेम पर बना है। फोन के फ्रंट और बैक दोनों पैनल्स को 3डी कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस से प्रोटेक्ट किया गया है। मोटोरोला ने अपने फोन को एंटी-फिंगरप्रिंट बनाया है जो पसीने व धूलभरे हाथों के निशान नहीं छपने देता है। यह फोन आईपी686 रेटिड है जो इसे वॉटरप्रूफ बनाता है। ऐज़ 40 प्रो का डायमेंशन 161.16 x 74 x 8.59एमएम और वजन 199ग्राम है।

moto-edge-40-pro-image-1

डिस्प्ले

  • 6.67” pOLED display
  • 165Hz refresh rate
  • in-display fingerprint

Motorola Edge 40 Pro में 1080 x 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.67 इंच की बड़ी फुलएचडी+ पंच-होल डिस्प्ले दी गई है। यह स्क्रीन पीओएलईडी पैनल पर बनी है जो 165हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। मोटो ने अपने फोन को इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस किया है जिसे गोरिल्ला ग्लास विक्टस की प्रोटेक्शन प्राप्त है।

moto-edge-40-pro-display

प्रोसेसिंग

  • Snapdragon 8 Gen 2
  • 12GB LPDDR5X RAM
  • Android 13 OS

Motorola Edge 40 Pro स्मार्टफोन 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने क्वॉलकॉम के पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 पर लॉन्च किया गया है। इस फोन में एंड्रॉयड 13 ओएस दिया गया है जिसके साथ माय यूक्स 4.0 लेयर मिलती है। यह मोटोरोला मोबाइल 12जीबी एलपीडीडीआर5एक्स रैम तथा 512जीबी यूएफएस 4.0 स्टोरेज सपोर्ट करता है।

motorola-edge-40-pro-5g

फोटोग्राफी

  • 60MP Selfie Sensor
  • 50MP Primary Rear Camera
  • 50MP ultra-wide-angle lens

मोटो ऐज़ 40 प्रो का फोटोग्राफी सेग्मेंट भी काफी दमदार है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 60 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.2 अपर्चर पर काम करता है। वहीं फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एफ/1.8 अपर्चर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ एफ/2.2 अपर्चर 50 मेगापिक्सल 114डिग्री एफओवी अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एफ/1.6 अपर्चर 12 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस मौजूद है।

motorola-edge-40-pro-price

पावर बैकअप

  • 4,600mAh battery
  • 125W fast charging
  • 15W wireless charge

Motorola Edge 40 Pro में पावर बैकअप के लिए 4,600एमएएच बैटरी दी गई है। तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 125वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है जो कंपनी के दावेनुसार 7 मिनट में 0 से 50% तक चार्ज हो सकती है तथा 20 मिनट में फुल चार्ज हो सकती है। इसके साथ ही यह मोटोरोला मोबाइल 15वॉट वायरलेस चार्जिंग तथा 8वॉट रिवर्स वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी पर भी काम करता है।

moto-edge-40-pro-charging

कनेक्टिविटी

  • 14 5G Bands
  • NFC Support
  • USB Type-C

Motorola Edge 40 Pro डुअल सिम सपोर्ट करता है जो 5जी व 4जी दोनों नेटवर्क पकड़ती है। इस फोन में 14 5जी बैंड्स सपोर्ट दिया गया है जिसमें ग्लोबल के साथ-साथ इंडिया में मौजूद बैंड भी शामिल है। यह फोन एनएफसी, ब्लूटूथ 5.3 और वाईफाई 7 जैसे फीचर्स सपोर्ट करता है। वहीं चार्जिंग व डाटा ट्रांसफर के लिए इस मोटोरोला फोन में यूएसबी टाईप-सी पोर्ट भी दिया गया है।

motorola-edge-40-pro-specs

मोटोरोला ऐज़ 40 प्रो की कीमत

Motorola Edge 40 Pro ग्लोबल मार्केट में सिंगल वेरिएंट में ही पेश किया गया है। यह मोबाइल फोन 12 जीबी रैम मैमोरी के साथ 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इसकी कीमत €899.99 बताई गई है जो भारतीय करंसी अनुसार 81,000 रुपये के करीब है। उम्मीद है कि इंडियन मार्केट में इस फोन का प्राइस 60 हजार तक की रेंज में रखा जा सकता है। बहरहाल फिलहाल इंडिया लॉन्च की कोई पुख्ता डिटेल सामने नहीं आई है। वहीं ग्लोबली यह फोन Blue और Black में उपलब्ध कराया जाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here