
टेक्नो ने आज भारतीय बाजार में अपना 5जी प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन TECNO POVA NEO 5G लॉन्च किया है। यह टेक्नो मोबाइल 6,000mAh Battery, 50MP Camera, 120Hz Display और MTK Dimensity 810 5G Processor जैसी तगड़ी स्पेसिफिकेशन्स से लैस होकर आया है जिसे सिर्फ 15,499 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।
Tecno Pova Neo 5G Specifications
फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की बात पहले करें तो यह टेक्नो मोबाइल 6.8 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट व 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है। फोन की स्क्रीन 500निट्स ब्राइटनेस और 393पीपीआई जैसे फीचर्स सपोर्ट करती है।
Tecno Pova Neo 5G एंड्रॉयड 12 पर लॉन्च हुआ है जो हाईओएस 8.6 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में जहां आक्टाकोर प्रोसेसर तथा मीडियाटेक डिमेनसिटी 810 चिपसेट दिया गया है वहीं ग्राफिक्स के लिए यह 5जी मोबाइल फोन माली जी57 जीपीयू सपोर्ट करता है। यह फोन 3जीबी वर्चुअल रैम भी सपोर्ट करता है जिससे मोबाइल को 7जीबी रैम की पावर मिलती है।
फोटोग्राफी के लिए Tecno Pova Neo 5G में डुअल रियर कैमरा मौजूद है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर सेंसर दिया गया है जो एआई सेंसर के साथ काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
Tecno Pova Neo 5G डुअल सिम फोन है जो 5जी के साथ 4जी भी सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह स्मार्टफोन 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 6,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है।
Tecno Pova Neo 5G Price
टेक्नो पोवा नियो 5जी फोन इंडियन मार्केट में फिलहाल सिंगल वेरिएंट में ही लॉन्च हुआ है। इस स्मार्टफोन में 4GB RAM + 128GB ROM दी गई है जिसका लॉन्च प्राइस 15,499 रुपये है। यह नया टेक्नो मोबाइल फोन Sprint Blue और Sapphire Black कलर में खरीदा जा सकता है।













