
एक ओर जहां स्मार्टफोंस महंगे होते जा रहे हैं और मोबाइल्स के प्राइस बढ़ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर दिग्गज़ टेक कंपनी सैमसंग के फैंस को बड़ा तोहफा मिला है। ब्रांड के 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा, Super AMOLED डिस्प्ले और 8GB RAM वाले 5G फोन को 6,000 रुपये सस्ते रेट पर खरीदने का मौका मिल रहा है। मिड-बजट सेगमेंट में पसंद किए गए Samsung Galaxy M56 5G फोन को तगड़े डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है और इसके लिए किसी बैंक क्रेडिट कार्ड की जरूरत भी नहीं है।
Samsung Galaxy M56 5G 8जीबी रैम वाला फोन है जिसे दो मेमोरी वेरिएंट्स में लाया गया था। इसके 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 27,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। अब शॉपिंग साइट अमेजन पर यही फोन सिर्फ 21,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। यह मोबाइल का रियल सेलिंग प्राइस है जिसे कोई भी खरीद सकता है। इस स्मार्टफोन को 6,000 रुपये सस्ता पाने के लिए किसी स्पेशल बैंक कार्ड की आवश्यकता नहीं है।
इसी तरह 8GB RAM + 256GB Storage वाला गैलेक्सी एम56 5जी फोन 30,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था जो अब अमेजन पर 24,999 रुपये में बेचा जा रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं HDFC बैंक ग्राहक इस फोन पर 1 हजार का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी पा सकते हैं। बताते चलें कि कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर ये दोनों वेरिएंट्स क्रमश: 24,999 रुपये और 27,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
ये वाला सैमसंग का फोन सस्ते रेट पर खरीदने के लिए या मोबाइल से जुड़ी अन्य डिटेल्स जानने के लिए (यहां क्लिक) करें।
Samsung Galaxy M56 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड पर लाया गया था जो One UI 7 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में सैमसंग का ही Exynos 1480 प्रोसेसर दिया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.75गीगहर्ट्ज़ तक क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं हैवी गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें वैपर कूलिंग चैंबर लगाया गया है।
सैमसंग गैलेक्सी एम56 5जी फोन में 1080 x 2340 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन दी गई है। कंपनी ने इसे Super AMOLED Plus पैनल पर बनाया है जो शानदार विजुअल एक्सपीरियंस देने की क्षमता रखती है। इस मोबाइल पर 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ ही विजन बूस्टर का सपोर्ट मिलता है। वहीं स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस की लेयर चढ़ाई गई है।
फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy M56 5G फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह सैमसंग 5जी फोन 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
पावर बैकअप के लिए इस सैमसंग फोन में तगड़ी 5000mAh बैटरी दी गई है। वहीं फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। बताते चलें कि इस स्लीम फोन की मोटाई केवल 7.2mm है और इसका वजन महज 180 ग्राम है। यूजर्स को इस स्मार्टफोन LPDDR5x RAM और UFS 3.1 स्टोरेज तकनीक मिलेगा और साथ ही मेमोरी कार्ड का सपोर्ट भी मौजूद है।











