6GB RAM वाले 5G फोन पर मिल रहा है 2250 का डिस्काउंट! खरीद लो सिर्फ 10248 रुपये में

रियलमी ने पिछले साल भारत में अपना अफॉर्डेबल स्मार्टफोन realme NARZO N65 5G पेश किया था। यह सस्ता 5जी फोन 6GB RAM, 50MP Camera और 5,000mAh Battery की ताकत से लैस है जिसमें Rainwater Smart Touch वाला फीचर भी मिलता है। यह मोबाइल 12,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था जिसे अब 2,250 रुपये की छूट के साथ परचेज किया जा सकता है। इस 5जी फोन को डिस्काउंट के साथ कैसे और कहां से खरीदें, इसकी पूरी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।
रियलमी 5जी फोन पर डिस्काउंट
- 6GB RAM वाला 5G realme NARZO N65 12,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था।
- शॉपिंग साइट अमेजन इस मोबाइल पर 2,250 रुपये का कूपन डिस्काउंट दे रही है।
- यह डिस्काउंट सभी ग्राहकों को मिल रहा है और इसके लिए किसी बैंक कार्ड की जरूरत नहीं है।
- 2,250 रुपये की छूट के बाद नारज़ो ए65 5जी फोन की कीमत घटकर 10,249 रुपये (₹12499-₹2250) बनेगी।
- गौर करने वाली बात यह है कि ई-कॉमर्स साइट अपने कस्टमर्स को 1 रुपये का एक्स्ट्रा बेनिफिट भी दे रही है।
- डिस्काउंट के साथ रियलमी नारज़ो एन65 5जी फोन यहां सिर्फ 10,248 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध है।
रियलमी के 6जीबी रैम वाले 5जी फोन को डिस्काउंट के साथ सस्ते रेट पर खरीदने के लिए और फोन फीचर्स व ऑफर की पूरी डिटेल जानने के लिए (यहां क्लिक करें)
realme NARZO N65 5G स्पेसिफिकेशन्स
- 6.67″ 120Hz Display
- MediaTek Dimensity 6300
- 6GB RAM + 128GB Storage
- 6GB Dynamic RAM
- 50एमपी डुअल रियर कैमरा
- 15वॉट 5,000एमएएच बैटरी
प्रोसेसर : रियलमी नारज़ो एन65 5जी फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 आक्टाकोर प्रोसेसर पर काम करता है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में Arm Mali G57 MC2 GPU मौजूद है।
स्क्रीन : realme Narzo N65 5G फोन 720 x 1604 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की एचडी डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। इस फोन स्क्रीन पर 625nits ब्राइटनेस प्राप्त होती है।
मैमोरी : यह रियलमी मोबाइल 4जीबी रैम तथा 6जीबी रैम के दो मॉडल्स में लॉन्च हुआ है। ये दोनों ही वेरिएंट 128जीबी इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करते हैं। फोन में 6जीबी डायनामिक रैम भी मिलती है जो फिजिकल रैम के साथ मिलकर NARZO N65 5G को 12जीबी रैम की ताकत देती है। इस मोबाइल में 2TB का कार्ड लगाया जा सकता है।
कैमरा : realme NARZO N65 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50MP मेन सेंसर दिया गया है जो 26mm फोकल लेंथ तथा 80° FOV सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह मोबाइल एफ/2.0 अपर्चर वाला 8MP Front camera सपोर्ट करता है।
बैटरी : पावर बैकअप के लिए रियलमी नारज़ो एन65 5जी फोन 5,000mAh Battery सपोर्ट करता है। वहीं बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 15W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। फोन में यूएसबी टाईप-सी पोर्ट मिलता है।
ओएस : realme NARZO N65 5G फोन सबसे नए और एडवांस ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 14 पर लॉन्च हुआ है जो realme UI 5.0 के साथ मिलकर काम करता है। यह मोबाइल 2 साल की सॉफ्टवेयर अपडेट तथा 3 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ पेश किया गया है।
वॉटरप्रूफिंग : रियलमी नारज़ो एन65 5जी फोन को IP54 रेटिंग के साथ बाजार में उतारा गया है। कंपनी इस फोन फीचर को काफी प्रमुख्ता से प्रोमोट कर रही है। वहीं मोबाइल में Rainwater Smart Touch टेक्नोलॉजी भी मिलती है जिससे हाथ गीले होने पर भी स्क्रीन टच सही काम करता है।
See All Competitors