सिर्फ 13499 रुपये में 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा, 128GB मेमोरी और 6GB RAM वाला 5G फोन

लावा ने दो महीने पहले ही इंडिया में अपना सस्ता 5जी फोन Lava Virat V1 Pro 5G लॉन्च किया था। यह 6GB RAM वाला 5जी फोन 128GB Memory, 6000mAh Battery और 50MP Camera की ताकत के साथ 15,999 रुपये में आया था। लेकिन अब दिपावली के मौके पर इसी किफायती 5जी फोन को 13,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। यानी लावा विराट वी1 प्रो को 2,500 रुपये की छूट के साथ परचेज किया जा सकता है जिसका तरीक हमने आगे बताया गया है।
सस्ते 5जी फोन पर डिस्काउंट
Lava Virat V1 Pro का लॉन्च प्राइस 15,999 रुपये है। यह मोबाइल 6GB RAM + 128GB Storage सपोर्ट करती है। इसी स्मार्टफोन को शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर 14,999 रुपये में सेल के लिए लिस्ट कर दिया गया है। मोबाइल पर 1,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है जिसका फायदा कोई भी ग्राहक उठा सकता है। इस 1 हजार रुपये की छूट के लिए किसी स्पेशल बैंक कार्ड की जरूरत भी नहीं है।
1000 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के साथ ही इस सस्ते 5जी फोन पर 1500 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। अगर आप SBI Credit Card से पेमेंट करेंगे तो यह 1500 रुपये की छूट मिलेगी। यानी Lava Virat V1 Pro 5G पर टोटल 2500 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा जिसके बाद इसका इफेक्टिव प्राइस सिर्फ 13,499 रुपये पड़ेगा। वहीं अगर आपके पास क्रेडिट नहीं है तो भी एसबीआई बैंक कस्टमर्स को 1000 रुपये का ऑफ दिया जाएगा। यह सस्ता 5जी फोन खरीदने या डील की डिटेल जानने के लिए यहां क्लिक करें।
Lava Virat V1 Pro स्पेसिफिकेशन्स
इस लावा के सस्ते 5जी फोन में 720 x 1600 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.74-इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली स्क्रीन है जिसे एलसीडी पैनल पर बनाया गया है। इस फोन डिस्प्ले पर 120Hz रिफ्रेश रेट और 550nits हाई ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। गौरतलब है कि इतने अफोर्डेबल 5जी फोन में 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलता वाकई में बढिया है। यह फास्ट और स्मूथ स्क्रॉलिंग एक्सपीरियंस देगी।
लावा विराट वी1 प्रो 5जी फोन स्टॉक एंड्रॉयड 16 पर करता है। इसमें बाहर की कोई थर्ड पार्टी ऐप्स नहीं डाली गई है जिसके चलते यूजर्स को ऐड फ्री व ब्लोटफ्री एक्सपीरियंस मिलता है। प्रोसेसिंग के लिए यह लावा 5जी स्मार्टफोन Unisoc T8200 चिपसेट सपोर्ट करता है। यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 2.6गीगाहर्ट्ज़ तक की टॉप क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।
Lava Virat V1 Pro 6जीबी रैम वाला 5जी फोन है। इसे कंपनी ने एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी से लैस किया है। यह तकनीक मोबाइल 6जीबी फिजिकल रैम में 6जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 12GB RAM की ताकत (6जीबी + 6जीबी) देती है। वहीं इस 128जीबी मेमोरी वाले फोन में 1TB का मेमोरी कार्ड भी लगाया जा सकता है। बताते चलें कि इस सस्ते 5जी फोन पर 1 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड और 2 साल की सिक्योरिटी अपडेट मिलेगी।
पावर बैकअप के लिए लावा विराट वी1 प्रो 5जी फोन तगड़ी 6000mAh सपोर्ट करता है जिसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए इस सस्ते 5जी मोबाइल में 50 मेगापिक्सल + AI रियर कैमरा दिया गया है और फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा लगाया गया है। डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन के लिए IP64 रेटिंग और कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4 और OTG जैसे फीचर्स मिलते हैं।