6GB RAM के साथ Samsung Galaxy M44 5G फोन गीकबेंच पर हुआ लिस्ट, कई स्पेसिफिकेशन्स आई सामने

Join Us icon
Highlights

  • गीकबेंच लिस्टिंग आज 28 जुलाई की है।
  • फोन SM-M446K मॉडल नंबर के साथ सामने आया है।
  • इसमें क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट मिल सकता है।

सैमसंग से जुड़ी खबर आ रही है कि कंपनी अपनी ‘एम’ सीरीज़ के नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसे Samsung Galaxy M44 5G नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। यह मोबाइल बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर लिस्ट हुआ है जहां फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी सामने आई है। गैलेक्सी एम44 5जी गीकबेंच डिटेल्स और लीक्ड स्पेसिफिकेशन्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Samsung Galaxy M44 5G गीकबेंच लिस्टिंग

  • गीकबेंच पर यह सैमसंग फोन Samsung SM-M446K मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ है।
  • फोन को आज यानी 28 जुलाई को बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट किया गया है।
  • लिस्टिंग में सामने आया है कि गैलेक्सी एम44 5जी एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम से लैस होगा।
  • प्रोसेसर का कोडनेम “lahaina” बताया गया है जो क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट होगा।
  • यह प्रोसेसर 2.84गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने में सक्षम होगा।
  • गीकबेंच पर गैलेक्सी एम44 5जी फोन में 6जीबी रैम मैमोरी दिए जाने का खुलासा हुआ है।
  • बेचमार्किंग स्कोर की बात करें तो फोन को सिंगल-कोर में 1531 स्कोर और मल्टी-कोर 3771 स्कोर दिया गया है।

सैमसंग गैलेक्सी एम44 5जी फोन इंडिया में लॉन्च हो चुके गैलेक्सी एम34 5जी फोन का अपग्रेडेड वर्ज़न होगा। ऐसे में फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स मौजूदा फोन से उन्नत रखे जाएंगे। Samsung Galaxy M34 5G की बात करें तो यह 16,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर इंडिया में लॉन्च हुआ था, जिसकी स्पेसिफिकेशन्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

  • डिस्प्ले: फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.46 इंच का FHD+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और हाई रिजॉल्यूशन मिलता है।
  • प्रोसेसर: डिवाइस में दमदार Exynos 1280 प्रोसेसर लगा है। जो मिड रेंज भी अच्छा प्रोसेसर है।
  • स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में डिवाइस में 8GB तक रैम +128GB स्टोरेज वैरियंट में लॉन्च हुआ है। इसमें 8GB तक रैम प्लस फीचर भी मिल रहा है। जिसकी मदद से रैम को 16GB तक बढ़ाया जा सकता है।
  • बैटरी: बैटरी की बात करें तो फोन 6000mAh लंबी चलने वाली बैटरी और 25 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।
  • कैमरा: कैमरा फीचर्स की बात करें तो डिवाइस ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा लेंस ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट के साथ दिया गया है। इस लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का अन्य कैमरा लेंस है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लेंस मिलता है।
  • OS: ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो डिवाइस लेटेस्ट एंड्राइड 13 आधारित OneUI 5.1 पर रन करता है।
  • कनेक्टिविटी: मोबाइल में 5जी, डुअल 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, एनएफसी जैसे फीचर्स भी मिल रहे हैं।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here