52,990 रुपये में खरीद सकेंगे 48MP कैमरा वाला लेटेस्ट iPhone 16e, 28 फरवरी से मिलेगा सस्ता

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/02/iphone-16e-offer.jpg

Apple ने अपनी आईफोन 16 सीरीज का विस्तार करते हुए नया मोबाइल फोन iPhone 16e लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे अफॉर्डेबल आईफोन के रूप में पेश किया है जो भारत में 28 फरवरी से खरीदने के लिए उपलब्ध हो जाएगा। अगर आप भी इस सस्ते एप्पल मोबाइल को कम कीमत पर पाना चाहते हैं तो कंपनी इसपर 7 हजार रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर दे रही है। आईफोन पर चल रही स्कीम में इसे 52,990 रुपये में परचेज किया जा सकता है।

iPhone 16e प्राइस और ऑफर

iPhone 16e लॉन्च प्राइस ऑफर प्राइस
128GB ₹59,900 ₹52,900
256GB ₹69,900 ₹62,900
512GB ₹89,900 ₹82,900

iPhone 16e के फीचर्स

डिजाइन : आईफोन 16ई एल्युमिनियम-और-ग्लास डिजाइन पर बना है। इसके बैक पैनल पर सिंगल कैमरा मॉड्यूल मिलता है तथा फ्रंट पैनल पर iPhone 14 सीरीज जैसी नॉच लगाई गई है। राईट फ्रेम पर पावर बटन तथा लेफ्ट फ्रेम पर वॉल्यूम रॉकर व एक्शन बटन दिया गया है। यह एप्पल आईफोन सिर्फ White और Black में लाया गया है।

डिस्प्ले : iPhone 16e में 6.1-इंच का सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले दी गई है। यह स्क्रीन OLED पैनल पर बनी है जिसपर 800निट्स पिक तथा 1200निट्स HDR ब्राइटनेस प्राप्त होती है। आईफोन 16ई की स्क्रीन 460ppi सपोर्ट करती है।

परफॉर्मेंस : आईफोन 16ई को पावरफुल Apple A18 चिपसेट पर लॉन्च किया गया है। यह 6-कोर CPU है जिसमें दो परफॉर्मेंस कोर और चार एफिशिएंसी कोर शामिल है। यही प्रोसेसर iPhone 16 में मिलता है जो स्मूथ तथा फास्ट मल्टीटास्किंग करता है।

एप्पल इंटेलिजेंस : एप्पल आईफोन 16ई Apple Intelligence से लैस है। इस मोबाइल में भी ऑन-डिवाइस एआई क्षमता मिलेगी जो नॉर्मल फोन यूज़ से लेकर, फोटो खींचना, एडिट करना तथा रियल-टाइम एन्हांसमेंट को आसान बनाएगी।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए नया iPhone 16e 48 मेगापिक्सल कैमरा सपोर्ट करता है। मजे की बात है कि यह लेंस एप्पल इमेजिंग तकनीक से लैस है। यह 2एक्स टेलीफोटो लेंस है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए आईफोन 16ई 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

बैटरी : आपको तो पता है कि एप्पल अपनी बैटरी एमएएच कैपेसिटी आसानी से नहीं बताती है। आईफोन 16ई के साथ भी ऐसा ही हुआ है। mAh पावर तो पता नहीं लेकिन कंपनी का कहना है कि फुल चार्ज के बाद यह 26 घंटे तक चल सकती है। वहीं इस फोन में वायरलेस Qi charging भी मिलती है।

Apple iPhone 16E 256GB Price
Rs. 69,900
Go To Store
See All Prices
See Full Specs