7000mAh बैटरी और 32MP Selfie कैमरा के साथ Moto G67 Power 5G फोन हुआ भारत में पेश, देखें फुल स्पेक्स

Join Us icon

कम कीमत में बड़ी बैटरी वाला फोन खरीदना चाहते हैं तो मोटोरोला आपके लिए एक नया विकल्प लेकर आ रही है। कंपनी की ओर से ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी गई है कि वह अगले महीने Moto G67 Power 5G फोन भारतीय बाजार में पेश करेगी। यह नया 5जी फोन 5 नवंबर को इंडिया में लॉन्च होगा जिसमें 7,000mAh battery मिलेगी। कंपनी की ओर से मोटो जी67 पावर की स्पेसिफिकेशन्स फोन लॉन्च से पहले ही सार्वजनिक कर दी गई है जिन्हें आप आगे पढ़ सकते हैं।

Moto G67 Power 5 नवंबर को इंडिया में लॉन्च होगा। इस दिन दोपहर के 12 बजे फोन प्राइस और सेल डिटेल्स की जानकारी दी जाएगी। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर मोटो जी67 पावर की माइक्रोसाइट लाइव कर दी गई है। यानी नए मोटोरोला फोन की सेल इसी शॉपिंग साइट पर होगी। कंपनी ने खुलासा कर दिया है कि मोटो जी67 पावर Blue Curacao, Parachute Purple और Cilantro कलर में बिकेगा और ये सभी PANTONE फिनिश वाले होंगे।

मोटोरोला जी67 पावर 5जी फोन की बड़ी खूबी इसकी बैटरी बनने वाली है। इस मोबाइल में 7000mAh Silicon Carbon battery दी गई है। कंपनी का कहना है कि यह सिंगल चार्ज में 58 घंटे का बैकअप देने की क्षमता रखती है। वहीं फोन की बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए Moto G67 Power को 30W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। उम्मीद है कि चार्जर फोन के साथ मिल जाएगा।

यह मोबाइल एंड्रॉयड 15 पर लाया गया है जो Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 पर काम करता है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno GPU मौजूद है। Moto G67 Power 8GB RAM वाला 5G फोन है। रैम बूस्ट टेक्नोलॉजी के साथ इसे 24जीबी रैम तक की ताकत दी जा सकती है।

मोटो जी67 पावर 5जी फोन में 2400 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह एलसीडी पैनल पर बनी पंच-होल स्क्रीन है जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। फोन डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए इसपर कोर्निंग Gorilla Glass 7i की लेयर चढ़ाई गई है। वहीं साथ ही यूजर्स को इसमें एंटी फिंगरप्रिंट कोटिंग और एक्वा टच भी मिलेगा।

फोटोग्राफी के लिए Moto G67 Power 5G ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Sony LYT600 सेंसर दिया गया है जो 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एक फ्लिकर लेंस के साथ मिलकर काम करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह मोटोरोला का फोन 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.2 अपर्चर पर काम करता है।

मोटो जी67 पावर के अन्य फीचर्स की बात करें तो इस फोन के साथ 1 साल की एंड्रॉयड और 3 साल की सिक्योरिटी अपडेट मिलेगी। 1 OS अपग्रेड वाकई में काफी कम है। इसे IP64 रेटिंग के साथ लाया जा रहा है। यह पानी की बौछारों से तो मोबाइल को बचा लेगा लेकिन IP67 तक होता तो ज्यादा बेहतर रहता। ग्राहकों को इसमें Google Gemini का सपोर्ट भी मिल जाएगा।

Moto G67 Power फोन की कीमत 5 नवंबर को अनांउस होगी। लेकिन इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि यह तकरीबन 15 हजार का 5जी फोन होगा। बताते चलें कि इसी कंपनी का Moto G96 भी स्नैपड्रैगन 7एस जेन 2 पर काम करता है और इसे 17,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। लेकिन यह जी96 144Hz Curved pOLED स्क्रीन सपोर्ट करता है जो जी67 पावर की 120हर्ट्ज़ फ्लैट एलसीडी से काफी बेहतर है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here