7000mAh बैटरी और 24GB RAM की ताकत वाला 5G फोन Moto G77 Power सस्ते रेट पर लॉन्च, जानें प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

Join Us icon

Motorola ने आज अपने फैंस को तोहफा देते हुए भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन पेश किया है। कंपनी की ओर से Moto G77 Power इंडिया में लॉन्च किया गया है जो पावरफुल 7000mAh Battery, 50MP Camera और MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर की ताकत से लैस होकर आया है। फोन में मौजूद RAM Boost टेक्नोलॉजी इसकी 8जीबी फिजिकल रैम में 16जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 24GB RAM की ताकत देती है। मोटो जी77 पावर को सस्ता 5जी फोन कहा जाएगा क्योंकि कंपनी इसे 23,999 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर बेचेगी।

Moto G77 Power स्पेसिफिकेशन्स

मोटो जी77 पावर 5जी फोन एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च हुआ है जो My UX के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना MediaTek Dimensity 6400 ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह फोन 5,95,362 AnTuTu score अचीव कर चुका है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में Arm Mali-G57 जीपीयू मौजूद है।

Moto G77 Power 5G को कंपनी ने पावरफुल 7000एमएएच बैटरी से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा है जो इसकी मुख्य खूबी है। मोटोरोला का दावा है कि फुल चार्ज के बाद नॉर्मल यूज़ में यह मोबाइल 3 दिन आराम से निकाल सकता है। वहीं 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका PC Mark battery बेंचमार्क टेस्ट स्कोर 16 घंटे, 16 मिनट का आ चुका है।

स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 30W TurboPower चार्जिंग तकनीक दी गई है। हमारी टेस्टिंग में इसने मोबाइल को 20% से 100% फुल चार्ज करने में 80 मिनट से ज्यादा का समय लिया। यह 5जी फोन रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी सपोर्ट करता है जिसके चलते Moto G77 Power से दूसरे मोबाइल को या इयरबड्स, स्मार्टवॉच को भी चार्ज किया जा सकता है।

डिस्प्ले की बात करें तो मोटो जी77 पावर 5जी फोन को 2400 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.72-इंच की फुलएचडी+ ​स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। यह एलसीडी डिस्प्ले है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 1050nits हाई ब्राइटनेस का सपोर्ट मौजूद है। इस 5जी फोन की स्क्रीन Smart Water Touch टेक्नोलॉजी वाली है जिसके चलते गीले ​हाथों से भी डिस्प्ले टच सही काम करता है। डिस्प्ले को Gorilla Glass 7i से प्रोटेक्ट किया गया है।

फोटोग्राफी के लिए Moto G77 Power 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन Sony LYT600 सेंसर दिया गया है जो 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह मोटोरोला का नया 5जी फोन 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Moto G77 Power प्राइस

मोटो जी77 पावर को सिंगल मेमोरी वेरिएंट में लाया गया है जिसमें 8GB RAM + 128GB Storage दी गई है। इस नए 5जी फोन को 25,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। Moto G77 Power की सेल 13 जुलाई से शुरू होगी और कंपनी इसपर 2,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर भी देगी। स्कीम में मोटो जी77 पावर 23,999 रुपये में बिकेगा। इसे PANTONE Nautical Blue, Fuchsia Red और Impenetrable कलर में खरीदा जा सकेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here