
ओपो अपनी ‘के’ सीरीज के नए स्मार्टफोंस पर काम कर रही है जिन्हें जल्द ही टेक मंच पर पेश किया जा सकता है। इस बार कंपनी ओपो के13 सीरीज लेकर आ रही है जिसमें OPPO K13, OPPO K13 Pro और OPPO K13x लॉन्च किए जा सकते हैं। ब्रांड की ओर से हालांकि अभी स्मार्टफोंस से जुड़ी ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है लेकिन लीक में इन 5जी ओपो मोबाइल्स की स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गई है जिन्हें आप आगे पढ़ सकते हैं।
ओपो के13 सीरीज परफॉर्मेंस (लीक)
लीक के अनुसार ओपो के13एक्स इस सीरीज का सबसे हल्का मॉडल होगा तथा के13 प्रो में सबसे अधिक पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स दी जाएगी। सामने आई डिटेल्स के अनुसार K13 Pro को क्वालकॉम के Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। वहीं K13 में मीडियाटेक का Dimensity 8400 चिपसेट देखने को मिल सकता है। लीक के मुताबिक ओप्पो मोबाइल K13x में क्वालकॉम का Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। ये तीनों स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च किए जाएंगे जिनमें लेटेस्ट कलरओएस देखने को मिल सकता है।
ओपो के13 सीरीज स्पेसिफिकेशन्स (लीक)
लीक के अनुसार ओपो के13 सीरीज मॉडल में 7,000एमएएच बैटरी दी जा सकता है। यह सीरीज के किसी एक स्मार्टफोन में मिलने की उम्मीद है। इसी मोबाइल फोन में चार्जिंग के लिए 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक दिए जाने की बात भी लीक में सामने आई है। लगे हाथ बताते चलें कि सीरीज के अन्य दो मॉडल भी 6,000एमएएच से अधिक बैटरी वाले हो सकते हैं।
OPPO K13 सीरीज के सभी स्मार्टफोन AMOLED डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकते हैं। लीक के अनुसार के13एक्स को 6.67-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन पर लॉन्च किया जाएगा। वहीं अन्य मॉडल में भी 6.5 इंच से बड़ी डिस्प्ले मिल सकती है। तीनों मोबाइल 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाले हो सकते हैं।
फोटोग्राफी के लिए ओपो के13 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिए जाने की बात सामने आई है। लीक के अनुसार इस फोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा सेंसर और 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर दिया जा सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस मोबाइल में 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
ओपो के13, के13 प्रो और के13एक्स के अन्य फीचर्स की बात करें तो लीक में सामने आ चुका है कि ये मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस होंगे। इन 5जी फोन में आईआर ब्लास्टर तकनीक और आईपी6* रेटिंग दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। बहरहाल सीरीज की पुख्ता डिटेल्स के लिए अभी और इंतजार करना होगा।










