
रियलमी ने पिछले महीने एशियन मार्केट्स में अपनी ‘सी सीरीज’ के realme C100 4G और realme C100 5G फोन लॉन्च किए थे। वहीं अब इसी सीरीज में एक और लो बजट मोबाइल फोन realme C100i भी जोड़ दिया गया है। यह भी एक 4जी स्मार्टफोन है जो एंट्री लेवल स्पेसिफिकेशन्स के साथ आया है। यह नया रियलमी फोन कंपनी ने बांग्लादेश में पेश किया है जिसमें बड़ी 7000mAh Battery और ड्यूरेबल Military-Grade बॉडी दी गई है।
realme C100i 4G स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खूबी इसी बड़ी बैटरी ही है। पावर बैकअप के लिए इस मोबाइल में तगड़ी 7000एमएएच बैटरी लगाई है। कंपनी का दावा है कि अगर फोन में हैवी परफॉर्मेंस टास्क ना किए जाए तो नॉर्मल यूज में यह बैटरी 3 दिन का बैकअप दे सकती है। वहीं फुल 100% चार्ज के बाद इसपर लगातार 21 घंटे तक ऑनलाइन वीडियोज़ देखी जा सकती हैं।
रियलमी सी100आई की बैटरी को कंपनी ने 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ पेश किया है। ब्रांड के मुताबिक यह माइनस 20 डिग्री से लेकर 53 डिग्री के टेम्परेचर में भी बिना दबावा के काम कर सकती है। बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 15W चार्जिंग तकनीक दी गई है। realme C100i 4G रिवर्स वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी सपोर्ट करता है जिससे दूसरे मोबाइल, स्मार्टवॉच या इयरबड्स जैसे डिवाइस को भी चार्ज किया जा सकता है।
यह नया रियलमी स्मार्टफोन MIL-STD-810H सर्टिफाइड मिलिट्री ग्रेड बॉडी पर बना है जो 2 मीटर की उंचाई से गिरने के बाद भी सुरक्षित रह सकता है। वहीं मोबाइल का डस्ट व वॉटर प्रोटेक्शन प्रदान करने के लिए IP64 रेटिंग दी गई है। रियलमी की मानें तो इस स्मार्टफोन को 21 दिन तक 65 डिग्री की गर्मी में रखकर इसकी ड्यूरेबिलिटी को चेक किया गया है और इसमें 14000 ड्रॉप टेस्ट भी शामिल थे।
मोबाइल के अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो realme C100i 4G को 720 × 1570 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.8-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली स्क्रीन है जो एलसीडी पैनल पर बनी है। इसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 900निट्स ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसपर पांडा ग्लास की प्रोटेक्शन लेयर चढ़ाई गई है।
रियलमी सी100आई स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च हुआ है जो realme UI के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें Unisoc T7250 चिपसेट दिया गया है। यह 12नैनोमीटर प्रोसर पर बना मोबाइल सीपीयू है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.0गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस मोबाइल में Arm Mali-G57 जीपीयू लगाया गया है।
फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए realme C100i 4G स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है। यह वाइड एंगल लेंस है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह नया रियलमी स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.2 अपर्चर पर काम करता है।
रियमली सी100आई NEXT Ai के साथ लाया गया है जिसमें कई एआई फीचर्स शामिल हैं। वहीं फोन के साइड फ्रेम पर डेडिकेटेड बटन लगाया गया है जिससे Gemini ओपन की जा सकती है। कस्टमर्स में फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, 300% Ultra Volume Mode, Wi-Fi, Bluetooth 5.2, 3.5mm हेडफोन जैक और OTG जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं।
बांग्लादेश में रियलमी सी100आई को 4जीबी रैम पर पेश किया गया है जो 64जीबी और 128जीबी स्टोरेज पर बिकेगा। फिलहाल कंपनी ने इस सस्ते स्मार्टफोन की कीमत अनाउंस नहीं की है। प्राइस 7 मई को सामने आएगा और 91मोबाइल्स के पाठकों को सूचित कर दिया जाएगा। बताते चलें कि फोन में LPDDR4X RAM तकनीक मिलेगी। बांग्लादेश में यह रियलमी फोन Dawn Purple और Dusk Gray कलर में बिकेगा।













