
Gionee ने होम मार्केट चीन में नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है जिसका डिजाइन काफी हद तक iPhone 13 और Huawei P50 Pro की तरह है। जिओनी का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन Gionee P50 Pro है, जिसके बॉक्सी डिजाइन के साथ पेश किया गया है। इस फोन में सेल्फी कैमरा के लिए आईफ़ोन 13 की तरह वाइड नॉच दिया गया है। इसके साथ ही फ़ोन में Huawei P50 Pro स्मार्टफोन की तरह कैमरा सेट्प दिया गया है। इस फोन में दो सर्कूलर कैमरा मॉड्यूल में पांच कैमरा सेंसर दिए गए हैं। इसके साथ ही फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, नैरो बजल, यूनीक ग्रेडिएंट डिजाइन दिया गया है। Gionee P50 Pro स्मार्टफोन में 6.517-इंच का FHD+ डिस्प्ले, 128GB स्टोरेज, 4G LTE नेटवर्क कनेक्विटिविटी और 6GB RAM के साथ पेश किया गया है।
Gionee P50 Pro कीमत
Gionee P50 Pro स्मार्टफोन को चीन में तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इस फोन का 4GB रैम + 64GB स्टोरेज के साथ 659 RMB (करीब 7,600 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। फोन का दूसरा वेरिएंट 4GB रैम + 128GB स्टोरेज 739 RMB (करीब 8,600 रुपये) और तीसरा वेरिएंट 6GB रैम + 128GB स्टोरेज के साथ 759 RMB (करीब 8,800 रुपये) में लॉन्च किया गया है। यह फोन ब्राइट ब्लैक, क्रिस्टल और डार्क ब्लू कलर में पेश किया गया है।
Gionee P50 Pro स्पेसिफिकेशन्स
Gionee P50 Pro स्मार्टफोन में 6.51-इंच का FHD डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन का स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 93 प्रतिशत और आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। इस फोन के प्रोसेसर के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं है। हालांकि यह फोन 6GB तक के रैम और 128GB तक के स्टोरेज के साथ पेश किया गया है।
Gionee P50 Pro स्मार्टफोन में 13MP का प्राइमरी कैमरा सेटअप दिया गया है। प्राइमरी कैमरा के साथ चार और कैमरा लेंस और LED फ्लैश दिया गया है। फोन के रियर पैनल के बाकि चार कैमरा सेंसर को लेकर फिलहाल जानकारी नहीं है। इस फोन में HD नाइट शॉटय मैक्रो शॉट, पोर्टेट ब्यूटी लेंस और दूसरे फीचर्स मिलते हैं। इस फोन में 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें : Huawei Nova Y90 स्मार्टफोन दमदार फीचर्स के साथ हुआ लॉन्च, जानें क्या है खासियत
Gionee P50 Pro स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, OTG, Wi-Fi, Bluetooth, और USB Type-C पोर्ट के साथ दिया गया है। Gionee P50 Pro स्मार्टफोन में साइड फिंगरप्रिंट सेंसर और AI फेसअनलॉक दिया गया है।






















