
इंडिया का पहला MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर वाला फोन 20 फरवरी से देश में सेल के लिए उपलब्ध हो रहा है। आज से पहले कोई भी स्मार्टफोन इस चिपसेट के साथ भारतीय बाजार में नहीं आया है। लेटेस्ट 5G स्मार्टफोन Tecno Pova Curve 2 में इस प्रोसेसर को पाया जा सकता है जो बीते सप्ताह ही लॉन्च हुआ था। टेक्नो पोवा कर्व 2 की सेल शुरू हो गई है और पहले ही दिन कंपनी इस मोबाइल को तगड़े डिस्काउंट व ऑफर्स के साथ बेच रही है। इस नए टेक्नो फोन की कीमत, सेल डिटेल्स, ऑफर्स, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की पूरी जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।
टेक्नो पोवा कर्व 2 इंडिया में दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। इसके बेस वेरिएंट में 8GB RAM + 128GB Storage दी गई है जिसका प्राइस 27,999 रुपये है। वहीं दूसरे वेरिएंट को 8GB RAM + 256GB Storage के साथ 29,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। आज 20 फरवरी से इस टेक्नो 5जी फोन की सेल हुई है जिसे Mystic Purple, Storm Titanium और Melting Silver कलर में खरीदा जा सकता है।
Tecno Pova Curve 2 5G पर मिल रहे ऑफर्स की बात करें तो कंपनी की ओर से इस मोबाइल 1,500 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस छूट के बाद मोबाइल को 26,499 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर खरीदा जा सकता है। यह डिस्काउंट ऑफर सभी सरकारी व प्राइवेट बैंक कार्ड्स पर पाया जा सकता है। वहीं अगर इस मोबाइल को 3 या 6 महीने की no-cost EMI पर खरीदा जाता है तो कंपनी 3,000 रुपये का कैशबैक देगी। यानी किश्तों पर फोन खरीदने पर Pova Curve 2 का इफेक्टिव प्राइस 24,999 पड़ेगा।
टेक्नो पोवा कर्व 2 5जी फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 चिपसेट पर काम करने वाला भारतीय बाजार का पहला स्मार्टफोन है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0GHz से लेकर 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 740056 AnTuTu Score अचीव कर चुका है।
टेक्नो पोवा कर्व 2 में कंपनी ने डेडिकेटेड G1 चिप लगाई है जो इसे 20 5G bands का सपोर्ट प्रदान करती है। वहीं साथ ही यह मोबाइल SE1 wifi चिप से लैस है जो इसे URSP इंटेलिजेंट नेटवर्क स्वीचिंग के साथ ही स्टेबल और स्ट्रांग कनेक्टिविटी देता है। बताते चलें कि यह टेक्नो का फोन ELLA AI 2.0 पर चलता है जो इसे भारतीय भाषाओं में एआई का इस्तेमाल करने लायक बनाती है।
Tecno Pova Curve 2 5G फोन की बड़ी यूएसपी इस मोबाइल में लगी तगड़ी बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का सबसे पतला 8000mAh battery वाला है। इस मोबाइल की थिकनेस 7.42mm है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में पोवा कर्व 2 की 8,000एमएएच बैटरी 15 घंटे, 13 मिनट का PCMark Battery बेंचमार्क स्कोर हासिल कर चुकी है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन को 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है।
टेक्नो पोवा कर्व 2 5जी फोन की लुक शानदार है। यह मोबाइल 2644 × 1208 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की 1.5K स्क्रीन सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन में 3D curved AMOLED डिस्प्ले लगाई गई है जो स्टालिश लुक प्रदान करती है। फोन स्क्रीन पर 144Hz रिफ्रेश रेट, 2304Hz PWM डिमिंग और 4500nits पीक ब्राइटनेस के साथ ही कोर्निंग Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन मिलती है।
फोटोग्राफी के लिए Tecno Pova Curve 2 5G डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.7 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Pova Curve 2 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.2 अपर्चर पर काम करता है।
















