8000mAh बैटरी वाला सस्ता realme स्मार्टफोन 7 अप्रैल को होगा लॉन्च, यहां देखें स्पेसिफिकेशन्स

Join Us icon

रियलमी जल्द ही अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में बड़ी बैटरी वाला सस्ता स्मार्टफोन जोड़ने जा रही है। कंपनी की ओर से realme C100 4G लाया जा रहा है जो आने वाली 7 अप्रैल को लॉन्च होगा। ब्रांड की ओर से यह मोबाइल सबसे पहले वियतनाम में पेश किया जाएगा जो बाद में अन्य मार्केट्स में सेल के लिए उपलब्ध होगा। वियनामी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर इस अपकमिंग रियलमी फोन को टीज़ कर दिया गया है जहां स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा भी हो गया है।

realme C100 4G फोन 7 अप्रैल को वियतनाम में लॉन्च होगा। कंपनी की ओर से यह मोबाइल प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध करा दिया गया है और 7 अप्रैल को इसकी कीमत व सेल डिटेल्स पर से पर्दा उठा दिया जाएगा। फोन रजिस्ट्रेशन पर कंपनी की ओर से डील भी लाई गई है जिसमें फोन पर 100% का डिस्काउंट भी मिलेगा। यानी कुछ लकी विजेताओं को यह ​अपकमिंग रियलमी स्मार्टफोन प्राइस के तौर पर पूरी तरह मुफ्त में दिया जाएगा। रियलमी सी100 4जी से जुड़ी यह स्कीम यहां क्लिक कर देखी जा सकती है।

रियलमी सी100 4जी स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च होगा जो realme UI 7.0 के साथ मिलकर काम करेगा। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio G92 Max ऑक्टा-कोर लगाया गया है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.0गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह सस्ता रियलमी फोन Mali-G52 जीपीयू सपोर्ट करता है।

realme C100 4G फोन को वियतनाम में 720 x 1570 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.8-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया जाएगा। यह एलसीडी पैनल पर बनी पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन होगी जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 1200निट्स मैक्सिमम ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इसपर पांडा ग्लास की लेयर चढ़ाई गई है।

फोटोग्राफी के लिए रियलमी सी100 4जी मोबाइल डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए realme C100 4G 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह मोबाइल Underwater photography भी कर सकेगा। यानी पानी के अंदर जाकर भी इस रियलमी फोन से वीडियो बनाई जा सकेगा।

रियलमी सी100 की सबसे बड़ी खूबी इस मोबाइल की बड़ी बैटरी होगी। पावर बैकअप के लिए इस तगड़ी 8,000एमएएच बैटरी से लैस किया गया है। कंपनी की मानें तो फुल चार्ज के बाद इस स्मार्टफोन पर लगातार 13 घंटे पर गेम खेले जा सकते हैं। वहीं सिर्फ 1% बैटरी बचने के बाद भी आधा घंटे का कॉलिंग टाइम या फिर 10 घंटे का स्टैंडबॉय टाइम मिल सकता है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट मौजूद है।

realme C100 4G स्मार्टफोन को IP66, IP68, IP69, IP69K रेटिंग के साथ लाया जा रहा है। यह न सिर्फ इसे डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन प्रदान करती है बल्कि साथ इसपर गर्म चाय इत्यादि गिरने पर भी सुरक्षित रखती है। इसी आईपी रेटिंग के चलते मोबाइल को पानी के अंदर ले जाकर भी वीडियोज़ रिकॉर्ड की जा सकती है। इस 4जी स्मार्टफोन में वाईफाई के साथ ही Bluetooth 5.3, NFC और OTG का सपोर्ट दिया गया है।

यह ​अपकमिंग रियलमी फोन वियतनाम में तीन मेमोरी वेरिएंट्स में लाया जा रहा है जिनमें 6GB RAM + 128GB Storage, 8GB RAM + 128GB Storage और 8GB RAM + 256GB Storage शामिल है। फोन का प्राइस 7 अप्रैल को अनाउंस होगा और इसे विदेशी बाजार में ब्लू, व्हाईट व ग्रे शेड्स वाले 3 कलर मॉडल्स में बेचा जाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here